चिकन-मीट अंडे से 4 गुना प्रोटीन से भरपूर है इस सब्जी का बीज, हड्डियों और मांसपेशियों को देता है लोहे जैसी मजबूती

Jackfruit Seeds Benefits : हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए कटहल का बीज काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 12, 2024 6:29 PM IST

Jackfruit Seeds Benefits : कटहल की सब्जी आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसके बीजों को अलग से खाया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर खाएं। कटहल के बीजों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से कटहल के बीजों का सेवन करने से हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है। कटहल में मुख्य रूप से प्रोटीन की अधिकता होती है, जो आपकी मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। आइए विस्तार से जानते हैं कटहल का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

100 ग्राम कहटल के बीजों में मौजूद पोषक तत्व

प्रोटीन - 7.04 ग्राम

फाइबर - 1.5 ग्राम

कार्ब्स - 38.9 ग्राम

आयरन - 1.5 एमजी

सोडियम - 63.2 एमजी, इत्यादि।

कटहल के बीजों का सेवन करने के फायदे

हड्डियों को बनाता है मजबूत

कटहल के बीजों का सेवन करने से आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा कटहल के बीजों में कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता होती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत और कठोर बनाता है और शरीर को सामान्य गति प्रदान करता है।

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर

कटहल के बीजों में एंटीऑक्सिडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा कटहल के बीजों के सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इससे कई तरह की बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।

एंटी-डायबिटीक गुणों का भंडार

कटहल के बीजों का सेवन करने से डायबिटीज के खतरों से बचा जा सकता है। दरअसल, इसके बीजों के अर्क में एंटी-डायबिटीक गुण होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। अगर आप डायबिटीज से बचाव चाहते हैं, तो नियमित रूप से अपने अपने आहार में कटहल के बीजों को शामिल करें।

कटहल के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इसके सेवन से कमजोर हड्डियों से लेकर डायबिटीज की परेशानी को कम किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार कटहल के बीजों का सेवन करने जा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।