Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवरात्रि के हेल्‍दी व्‍यंजन में इस बार बनाइए कुट्टू का डोसा

इसमें कुट्टू के आटे के साथ ही आलू का भी इस्‍तेमाल होता है। पर से आप अपनी इच्‍छानुसार घटा या बढ़ा भी सकते हैं। इस तरह यह आपकी डाइट में पूरी तरह फि‍ट होता है।

नवरात्रि के हेल्‍दी व्‍यंजन में इस बार बनाइए कुट्टू का डोसा
Kuttu

Written by Yogita Yadav |Published : October 1, 2019 4:28 PM IST

नवरात्रि व्रत में आप फलाहार तो बनाते ही हैं। पर अगर आप कुट्टू की पूड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आप बनाइए कुट्टू के आटे का डोसा। यह टेस्‍टी डोसा आपके व्रत के आनंद को दोगुना कर देगा। साथ ही कम फैट होने के कारण यह आपका वजन भी नहीं बढ़ने देगा। आइए बताते हैं आपको कुट्टू का डोसा बनाने की रेसिपी।

सेहतमंद है कुट्टू का डोसा

इसमें कुट्टू के आटे के साथ ही आलू का भी इस्‍तेमाल होता है। पर से आप अपनी इच्‍छानुसार घटा या बढ़ा भी सकते हैं। इस तरह यह आपकी डाइट में पूरी तरह फि‍ट होता है। इसमें ऑयल या घी भी बहुत कम मात्रा में लगाया जाता है। इससे वेट कंट्रोल कर रहे लोगों का डाइट प्‍लान भी डिस्‍टर्ब नहीं होता।

कुट्टू का डोसा बनाने के लिए आपको चाहिए

भरावन के लिए

आलू, अजवायन, हींग, साबुत लाल मिर्च, कड़ी पत्‍ता, सेंधा नमक, काली मिर्च, घी।

Also Read

More News

डोसे के लिए

कुट्टू का आटा - एक कप, घी तलने के लिए।

इस तरह बनाएं कुट्टू का डोसा

सबसे पहले उबले आलुओं को मैश कर लें। अब एक खुले पैन में थोड़ा सा घी डालें। घी के हल्‍का गर्म होने पर उसमें हींग, साबुत लाल मिर्च और कड़ी पत्‍ता को छौंक लगाएं। अब इसमें मैश किए हुए उबले आलू डालें और स्‍वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसे अच्‍छी तरह भूनें। जब यह घी छोड़ दे तो गैस बंद कर दें और एक खुली प्‍लेट में निकाल लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अब डोसा बनाएं 

डोसा बनाने के लिए अब कुट्टु के आटे में पानी मिलाएं। स्‍वादानुसार अजवायन और सेंधा नमक भी इस घोल में मिला सकते हैं। घोल को कुछ देर रखा रहने दें। जब यह अच्‍छी तरह मिक्‍स हो जाए तो, डोसा तवा पर घी लगाएं और घोल को डोसे के आकार में फैलाएं। जब यह एक तरफ से सिक जाए तो इसमें फ्राई किए हुए मसालेदार आलू मिलाएं और डोसा को फोल्‍ड करें। लीजिए तैयार है आपका व्रत वाला कुट्टू का डोसा। आप इसे दही और नारियल च‍टनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

About the Author

... Read More