Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Diet for Uric Acid : यूरिक एसिड शरीर का एक सामान्य अपशिष्ट उत्पाद है, जो शरीर में प्यूरीन नामक रसायन के टूटने से बनता है। प्यूरीन शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है। वे कई खाद्य पदार्थों में भी पाए जाते हैं, जैसे- लिवर, शराब इत्यादि के सेवन से होता है। शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के आहार का सेवन कर सकते हैं, जिसमें एक खास तरह की धारीदार सब्जी शामिल हो सकती हैं। इस धारीदार सब्जी का नाम है परवल। जी हां, परवल यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए परवल की सब्जी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में प्यूरीन चयापचय को तेज करता है। साथ ही इससे यूरिक एसिड संबंधी चिंताओं को दूर किया जा सकता है। यह हमारे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह से परवल का सेवन कर सकते हैं, जैसे-
परवल का पानी - इसके लिए परवल को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसका सेवन करें।
परवल का चोखा : चोखा तैयार करने के लिए परवल को रोस्ट कर लें। इसके बाद इसे अच्छे से मैश कर लें, इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल, हरी मिर्च, नमक डालकर मिक्स कर लें। इसके सेवन से काफी हद तक यूरिक एसिड कंट्रोल किया जा सकता है।
परवल की सब्जी : शरीर में यूरिक एसिड को घटाने के लिए परवल से तैयार सब्जी का सेवन करें। इसे आप अपने तरीके से तैयार करके खा सकते हैं।