सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत खास है यह खट्टा-मीठा फल, जानें इसके फायदे  

मौसमी यानी मौसंबी में पैक्टीन और विटामिन सी के साथ-साथ ऐसे कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 6, 2019 4:29 PM IST

मौसमी (sweet lemon benefits) एक साधारण और आसानी से मिलने वाला फल है। अकसर बीमार होने पर डॉक्‍टर मौसमी का जूस पीने की सलाह देते हैं। अन्‍य किसी फल की तुलना में मौसमी का जूस ही सबसे ज्‍यादा पिया जाता है। अपने खट्टे-मीठे स्‍वाद के कारण यह सभी को पसंद भी होता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि यह खट्टा मीठा फल हमारी सेहत और खूबसूरती (sweet lemon benefits) के लिए कितना फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं मौसमी के सेवन से होने वाले सेहत और सौंदर्य लाभ।

कई तरह से कर सकते हैं उपयोग

अमूमन मौसमी (sweet lemon benefits) का जूस पिया जाता है। यह स्‍वाद में कुछ खट्टापन लिए रहता है। इसलिए कई बार अन्‍ननास के साथ मिलाकर भी इसका रस पिया जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इसे काटकर नमक लगाकर भी खा सकते हैं। मौसमी का मुरब्‍बा और जैम आदि भी लोग शौक से खाते हैं।

मौसमी में मौजूद पोषक तत्‍व

यह विटामिन सी का खजाना है। मौसमी (sweet lemon benefits) में पैक्टीन और विटामिन सी के साथ-साथ ऐसे कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं, जो हृदय रोगों से बचाने में भी कारगर है।

इम्यूनिटी करती है बूस्ट

मौसमी (sweet lemon benefits) में एंटी-कासीनजन होता है, इसलिए मौसमी का नियमित सेवन करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है। यह हृदय में उचित रक्त के संचार को बेहतर बनाता है जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधारती है। बीमारी के दौरान जब मुंह का स्‍वाद बिगड़ जाता है, तब भी मौसमी का सेवन करना लाभकारी साबित होता है।

कब्‍ज से मिलती है निजात

पेट संबंधी समस्याओं में मौसमी (sweet lemon benefits) हमेशा फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जो कब्ज में फायदेमंद है। कब्‍ज ज्‍यादा हो तो मौसमी के रस में नमक डालकर पीना चाहिए। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी दूर करती है। मौसमी के रस में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो पेचिश और दस्त में जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद है।

वजन घटाने में मददगार

मौसमी (sweet lemon benefits) के सेवन से अत्यधिक मात्रा में लार बनती है, जिससे पाचक रस और एसिड का स्राव होता है। यह भोजन को जल्दी और आसानी से पचाने में मदद करती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नियमित रूप से गुनगुने पानी में मौसंबी का रस और शहद मिलाकर पीने से लाभ होता है।

त्वचा के लिए लाभदायक

हर रोज मौसंबी के सेवन से त्वदचा में भी चमक आती है। मौसमी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा है और यह पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे और मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।

होंठों का फटना

विटामिन सी की कमी के कारण अकसर मसूड़ों में सूजन, बार-बार फ्लू होना, जुकाम और होंठ का फटना आदि समस्‍याएं होने लगती हैं। यह कई बार स्‍कर्वी रोग का भी संकेत हो सकते हैं। इससे बचने के लिए मौसमी का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

बार-बार पड़ती हैं बीमार, तो अपने आहार में जरूर शामिल करें ये पांच फूड

राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह 2019 : अपनाएं पोषण की ये अच्‍छी आदतें