स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत कमाल का है ये खट्टा और खूबसूरत फल

विदेशों में स्टार फ्रूट के जैम और जेली काफी प्रचलित होते हैं, परंतु हमारे देश में इसे कच्चा अधिक खाया जाता है। सर्दियों में तो दिल्ली की सड़कों पर यह चाट के ठेलों पर भी देखने को मिल जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 31, 2019 2:31 PM IST

कमरख जिसे इंग्लिश मे स्टार फ्रूट कहा जाता है स्‍वाद में बेहद खट्टा होता है। कभी आप मेंटली लो फील कर रहे हों तो इस फ्रूट को जरा सा नमक डालकर जरूर खाएं, देखिएगा यह आपको मिनटों में रिफ्रेश कर देगा। सर्दियों में तो यह फ्रूट और भी आराम से मिल जाता है। क्‍या आप जानते हैं कि यह फ्रूट सिर्फ मूड ही अच्‍छा नहीं करता, बल्कि इसके सेहत के लिए भी बहुत सारे फायदे हैं। आइए जानते हैं इस फ्रूट और इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

यह भी पढ़ें - वे‍जिटेरियन हैं तो इन आहार से प्राप्‍त करें शरीर के लिए पोषण

बहुत काम का है स्‍टार फ्रूट

कमरख को स्टार फ्रूट इसलिए कहा जाता है क्योंकि अगर इसे हॉरिजोंटल साइड से काटा जाये तो इसके टुकड़े स्टार की तरह दि‍खते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है। विदेशों में स्टार फ्रूट के जैम और जेली काफी प्रचलित होते हैं, परंतु हमारे देश में इसे कच्चा अधिक खाया जाता है। सर्दियों में तो दिल्ली की सड़कों पर यह चाट के ठेलों पर भी देखने को मिल जाता है। कुछ लोग इसे शकरकंद की चाट के साथ खाते हैं।

कमरख यानी स्‍टार फ्रूट खाने के फायदे

मुंहासों के लिए : मुंहासों के लिए कमरख प्रतिरक्षा मास्‍क के रूप में काम करता है। इससे खून साफ होता है जिससे ब्‍लड में मौजूद टॉक्सिन्‍स बाहर निकल जाते हैं।

त्वचा सम्बन्धी : सर्दियों में अनेक लोगों को त्वचा संबंधी विकार हो जाते हैं। इसमें से कुछ लोग दाद की समस्या से भी परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को कमरख का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से दाद की समस्या काफी कम हो जाती है। हल्के हरे और पीले रंग के इस फल में कैलोरी बहुत ही कम पाई जाती है।

यह भी पढ़ें – क्‍या आप भी हैं देसी-विदेशी फूड में कन्‍फ्यूज, तो जानिए क्‍या है सेहत के लिए सही

हृदय रोग से बचाए : जो लोग दिल की बीमारियों से परेशान हैं उनके लिए कमरख बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें विटामिन बी 9 यानि फोलिक एसिड उच्च मात्रा में होता है जो दिल की बिमारियों और दिल के दौरे जैसे भयानक रोगों से बचने में मदद करता है।

रूसी दूर होती है : अगर आपके बालों में अधिक रूसी होगयी है तो बादाम का तेल लें और उसमें कमरख का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को सिर में लगायें और आधे घण्टे बाद सिर धो लें। आपकी रूसी खत्म हो जायेगी और बाल अधिक चमकदार हो जायेंगे।

आँखों के रोग में सहायक : अगर आँख में कोई समस्या है तो कमरख का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई औषधि में किया जाता है। शरीर को मैग्नीशियम  या विटामिन बी 6 की जरूरत है तो आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.