Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Uric Acid Kaise Kam Kare : यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक केमिकल होता है, जो शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है। प्यूरीन सामान्य रूप से शरीर में बनते हैं और कुछ खाद्य पदार्थों में भी प्यूरीन होता है। शरीर में इसकी अधिकता के कारण कई तरह की परेशानी हो सकती है। ऐसे में ब्लड में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। जिसमें कुछ खट्टे फल जैसे- अंगूर, संतरा, चेरी इत्यादि शामिल है। चेरी काफी खट्टा फल होता है, लेकिन यह कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को घटा सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में चेरी किस तरह से फायदेमंद हो सकता है?
शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में चेरी काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, चेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं। यह गाउट के जोखिमों को कम कर सकते हैं। साथ ही इसकी वजह से होने वाले दर्द, सूजन और लालिमा को भी कम करने में प्रभावी हो सकते हैं।
यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप चेरी का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-
चेरी फल - चेरी को फल की तरह खा सकते हैं। यह स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसे आप दोपहर के समय या फिर मिड डे स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।
चेरी स्मूदी - यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए चेरी से तैयार स्मूदी का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इसके लिए चेरी से बीजों को निकालकर इसे ग्राइंड कर लें, इसके बाद इसे गिलास में डालकर इसपर हल्का सा नमक छिड़क लें। अब इसका सेवन करें। सुबह इसका सेवन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।