डायबिटीज का जानी दुश्मन है ये स्वादिष्ट ड्रिंक, पीते ही डाउन हो जाएगा हाई ब्लड शुगर

High Blood Sugar Kaise Kam kare :  ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कुछ स्वादिष्ट ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आपको इस लेख में एक स्वादिष्ट ड्रिंक के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 3, 2024 6:15 PM IST

High Blood Sugar Kaise Kam kare : शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन आधुनिक समय में लोगों के खानपान में गड़बड़ी की वजह से शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से हार्ट डिजीज, स्किन डिजीज, चक्कर आना जैसी परेशानियां काफी ज्यादा होती हैं। इसके अलावा शुगर लेवल हाई होने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप इन परेशानियों को कम करना चाहते हैं, तो अपने डाइट का विशेष ध्यान रखें। इस लेख में हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिससे ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कम करने वाला जूस

क्रैनबेरी के जूस से कंट्रोल करें ब्लड शुगर

कुछ रिसर्च में बताया गया है कि प्री-डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए क्रैनबेरी जूस फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में यह शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए हेल्दी हो सकता है। हालांकि, इसमें मौजूद कार्ब्स का ध्यान जरूर रखें। लेकिन विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकती है।

क्रैनबेरी जूस में कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसमें डायट्री फाइबर की कमी होती है। हालांकि, इसके जूस को बनाते समय अगर आप इसे छानते नहीं है, तो आपको भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त होता है। स्वाद में खट्टा यह जूस काफी हेल्दी हो सकता है। साथ ही कोशिश करें कि इस जूस में मिठास न जोड़ें।

किस तरह तैयार करें क्रैनबेरी का जूस? - How to Make Cranberry juice

आवश्यक सामग्री

  • क्रैनबेरी - 50 ग्राम करीब
  • पानी  - 1 गिलास
  • नमक - स्वादानुसार

Also Read : Diabetes and Weight Loss : डायबिटीज में क्यों होता है वजन कम?

विधि

सबसे पहले क्रैनबेरी को अच्छी तरह से धोकर इसके बीजों को निकाल लें, इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करके पी लें। सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से आपको काफी लाभ हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source