बच्‍चों से लेकर बड़ो तक के लिए लाभकारी है ये छोटी सी फली

केल्शियम, फास्‍फोरस और विटामिनों का खजाना है यह सब्‍जी।  

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 19, 2018 11:31 AM IST

आप जानते हैं कि सब्जी के तौर पर उपयोग में लायी जाने वाली ग्‍वार सेहत के लिहाज से फायदेमंद तो है ही साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी पाये जाते हैं जो बीमारियों से बचाने के साथ उपचार में भी सहायक है।

औषधीय गुणों से भरपूर है ग्‍वार

ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर, अनेक प्रकार के विटामिन, जैसे विटामिन के, सी और ए और भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इनके अलावा इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भी पाए जाते हैं। सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इसमें किसी तरह का कोलेस्ट्रॉल या वसा नहीं पाया जाता है। इसे जबरदस्त टॉनिक माना जा सकता है।

दिल के लिए मददगार

यह सब्जी हृदय के रोगियों के लिए उत्तम मानी जाती है। क्‍योंकि इसमें शरीर के कोलेस्‍ट्रॉल को घटाने के गुण होते हैं। साथ ही ग्‍वार की फली में फाइबर और पौटेशियम की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। इसकी फलियों में पाए जाने वाले फाइबर को कोलेस्ट्रोल स्तर को संतुलित बनाए रखने के लिए लाभकारी मानता है।

डायबिटीज में लाभकारी

ग्‍वार की फली डायबटीज रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होती है। इस फली के सेवन से शरीर में ब्‍लड शुगर की मात्रा घट जाती है और इंसुलिन की मात्रा में इजाफा होता है। इसके आहार फाइबर भोजन को पचाने में बेहद मददगार होते हैं। कच्ची फलियों को चबाना डायबिटजी रोगियों के लिए हितकर होता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखे

ग्‍वार की फली में फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण इसके सेवन से पाचन क्रिया हमेशा दुरूस्‍त रहती है। ग्‍वार की फली के सेवन से शरीर के सभी प्रकार के विषैले तत्‍व बाहर निकल जाते हैं और पाचन संबंधी समस्‍याओं का निदान हो जाता है।

ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रखे

ग्‍वार फली में हाइपोग्‍लेसेमिक और हाइपोलिपिडेमिक होता हैं जो हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करता हैं और इसके सेवन से ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। इसलिए ऐसे गुणों से भरपूर फलियों का सेवन अवश्‍य करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाये

ग्‍वार की फलियों में कैल्शियम, मिनरल और अनेक पोषक तत्‍व मौजूद होने के कारण यह हड्डियों को बहुत मजबूत बनाने में बहुत मददगार होता हैं। इसके अलावा इस सब्‍जी में फास्‍फोरस भी होता है जिससे हड्डियों में मजबूती आती है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इस सब्‍जी का इस्‍तेमाल जरूर करें। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को ग्वार फली का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

गर्भावस्‍था में लाभकारी

ग्‍वार की फली का सेवन गर्भावस्‍था के दौरान अवश्‍य करना चाहिए, इसके सेवन से गर्भावस्‍था के दौरान शरीर में सभी पोषक तत्‍वों की कमी पूरी हो जाती है। विटामिन के की पर्याप्‍त मात्रा, इसमें होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करने और भ्रूण के विकास में सहायक होता है। इसमे फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को स्‍वस्‍थ बनाये रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें - क्‍या आप भी खाने में ऊपर से डालते हैं नमक, तो जान लें यह भी

ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाये

ग्‍वार में आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण यह शरीर में ऑक्‍सीजन को उचित मात्रा में प्रवाहित करने में मदद करता है, जिससे रक्‍त का संचार अच्‍छी तरह से होने लगता है। इसके अलावा, ग्‍वार की फली में फीटोकेमिकल की मौजूदगी ब्‍लड सर्कुलेशन को और बेहतर बनाने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source