Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस पत्ते का पानी 7 दिन में डायबिटीज को कर सकता है कंट्रोल, पैंक्रियाज में बढ़ा देगा इंसुलिन का स्तर 

Blood Sugar Control Karne ka Gharelu upay : डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आहार पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कैसे कंट्रोल करें डायबिटीज?

इस पत्ते का पानी 7 दिन में डायबिटीज को कर सकता है कंट्रोल, पैंक्रियाज में बढ़ा देगा इंसुलिन का स्तर 

Written by Kishori Mishra |Published : November 21, 2023 10:20 AM IST

Blood sugar control karne ka gharelu upay : आज के समय में डायबिटीज काफी ज्यादा आम बीमारी बनती जा रही है। इसका कारण लोगों का बदलता लाइफस्टाइल, जेनेटिक डिसऑर्डर, खानपान में बदलाव इत्यादि हो सकता है। डायबिटीज के कारण शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। वही, अगर समय पर डायबिटीज को कंट्रोल न किया जाए, तो इसकी वजह से कई अन्य तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करें, तो इसके लिए अपने आहार में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसमें मेथी के पत्तों का पानी भी शामिल है। जी हां, मेथी का पत्ता आपके ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। घर पर इसके पत्तों से पानी तैयार करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं मेथी के पत्तों का पानी किस तरह ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही इसके क्या फायदे हैं?

डायबिटीज में किस तरह फायदेमंद है मेथी का पत्ता?

मेथी के पत्तों में सोल्यूबल फाइबर होता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। मेथी का यह गुण शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही यह पाचन के लिए भी काफी ज्यादा अच्छा होता है। नियमित रूप से मेथी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे काफी लाभ हो सकता है। 

घर पर किस तरह तैयार करें मेथी के पत्ते का पानी?

फ्रेश पत्तों का तैयार करें पानी

मेथी का पानी तैयार करने के लिए आप इसके सीजन में ताजी पत्तियों से पानी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें मुट्ठीभर मेथी के पत्तों को डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर इसका सेवन करें। इससे काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

Also Read

More News

कस्तूरी मेथी या सूखे पत्तों से पानी करें तैयार

अगर मेथी का सीजन नहीं है, तो इस दौरान आप इसके सूखे पत्तों या फिर कस्तूरी मेथी का प्रयोग करके पानी तैयार कर सकते हैं। इस पानी को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें। इसमें चम्मचभर कस्तूरी मेथी को डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर पिएं।

मेथी के पानी के अन्य फायदे क्या हैं?

मेथी के पत्तों का पानी पीने से आपको कई अन्य लाभ हो सकते हैं, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. यह शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकता है। 
  2. मेथी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। 
  3. पेट दर्द होने पर आप इसके पत्तों के पानी को गुनगुना ही पिएं। इससे दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है। 
  4. हार्ट हेल्थ के लिए मेथी के पत्तों का पानी काफी ज्यादा लाभकारी हो सकता है। 
  5. शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मेथी के पत्तों का पानी पिएं। यह काफी हेल्दी है। 

मेथी के पत्तों का पानी पीने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।