
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 20, 2023 2:34 PM IST
Calcium : हड्डियों की मजबूती और बेहतर विकास के लिए कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन अक्सर हमारी कुछ गलतियों की वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती हैं। इन गलतियों में आयरन युक्त आहार के साथ कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना होता है। जी हां, आयरन युक्त आहार के साथ अगर आप कैल्शियम युक्त चीजें खाते हैं, तो इससे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इन आयरन युक्त खाद्य पदार्थों में पालक है। पालक का सेवन करने से शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त होता है। लेकिन यह हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी का कारण भी बन सकता है। आइए जानते हैं पालक खाने से किस तरह कैल्शियम की कमी हो सकती है?
ध्यान रखें कि कभी भी कैल्शियम युक्त आहार के साथ पालक का सेवन न करें। एक्सपर्ट के मुताबिक, जब आप पालक में कैल्शियम मिक्स कर करके खाते हैं, तो इसके साथ-साथ ऑक्सलेट भी मिलता है। ऐसे में कैल्शियम का अवशोषण अवरुद्ध होता है। ऐसे में हमारी हड्डियों को भरपूर रूप से कैल्शियम नहीं मिल पाती है। इसलिए अगर आप कैल्शियम युक्त आहार ले रहे हैं, तो अपने आहार में पालक को शामिल न करें। यह बात कैल्शियम और आयरन के सप्लीमेंट्स पर भी लागू होती हैं।
अगर आप पालक के साथ कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियों से सारा कैल्शियम नष्ट हो जाता है। ऐसे में आपकी हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर हो सकती हैं। कोशिश करें कि कैल्शियम और आयरन के कॉम्बिनेशन का एक साथ सेवन न करें।
पालक के साथ कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करने से बचना चाहिए, ताकि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी न हो सके। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आहार के बारे में-
दूध : दूध में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है, ऐसे में जब भी आप पालक का सेवन करें। तो कुछ घंटों तक दूध का सेवन न करें। इससे दूध का कैल्शियम आपकी हड्डियों को नहीं मिल पाता है।
ड्राईफ्रूट्स : पालक के साथ ड्राईफ्रूट्स जैसे अखरोट, बादाम और काजू का सेवन न करें। इस तरह के ड्राईफ्रूट्स में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो आपकी हड्डियों की मजबूती बनाए रखता है। लेकिन अगर आप पालक के साथ इसका सेवन करते हैं, तो आपकी हड्डियों को कैल्शियम नहीं मिल पाता है।
अंडा खाने से करें परहेज : दूध और ड्राईफ्रूट्स की तरह अंडे में भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है, लेकिन इसका सेवन पालक के साथ या फिर पालक खाने के कुछ देर बाद न करें। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियों को भरपूर रूप से कैल्शियम प्राप्त हो, तो पालक के साथ कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन न करें। साथ ही किसी भी फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।