
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : February 26, 2024 12:00 PM IST
Fruit For Uric Acid: खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण आजकल हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में काफी बढ़ गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने पर बनता है। आमतौर पर यह किडनी से फिल्टर होकर पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत की समस्या होने लगती है। इसलिए शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। अगर आप यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई फल हैं, जो हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन्हीं फलों में संतरा भी शामिल है। जी हां, संतरे का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में संतरा कैसे फायदेमंद है और किस तरह करें इसका सेवन?
यूरिक एसिड के मरीजों के लिए संतरे का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड क्रिस्टल को तोड़कर बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, इनमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर प्यूरीन के पाचन में मदद करता है। यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। नियमित रूप से संतरे का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप संतरे को कई तरीकों से खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे फ्रूट की तरह खा सकते हैं। इसके अलावा, आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है, तो खाली पेट इसका सेवन करने से बचें।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में संतरा शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।