
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 13, 2020 11:07 AM IST
दिवाली पर खाएं-खिलाएं सोंठ, तुलसी, अजवाइन, अश्वगंधा से बनी इम्यूनिटी बूस्टर मिठाई, त्योहारी सीजन में बढ़ी इनकी मांग।
Diwali 2020: दिवाली (Diwali) पर सभी ढेर सारी मिठाइयों की खरीदारी करते हैं, लेकिन कई बार फेस्टिव सीजन (Festive Season) में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री भी खूब होती है। ऐसे में तबीयत खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही कोरोनावायरस के (Coronavirus) के कारण लोग किसी भी चीज की खरीदारी करने में संभल कर कदम बढ़ा रहे हैं। लोग दिवाली 2020 पर लोकल मिठाई की दुकान से मिठाइयां लेने से बच रहे हैं। ऐसे में कोरोना के कहर ( Coronavirus Pandemic) को कमजोर करने की कोशिश में हलवाइयों ने इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयां (Immunity Booster sweets for Diwali) बनाई हैं, जिन्हें ग्राहक इस इस त्योहारी सीजन में खूब पसंद कर रहे हैं। इन इम्यूनिटी (Immunity) बूस्टर मिठाइयों में सोंठ, तुलसी, अजवाइन, इलायची, काली मिर्च, अदरख, कलोंजी, अश्वगंधा के साथ-साथ गिलोई और हल्दी का भी इस्तेमाल (Healthy eating on Diwali) किया गया है।
कोरोना काल में बदलते हालात में सेहत के प्रति लोग ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं और वे खाने-पीने की चीजों की सामग्री में इम्यूनिटी बूस्टर यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले (Immunity Booster sweets for Diwali) घटकों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लिहाजा छोटे हलवाइयों की दुकानों से लेकर ब्रांडेड स्वीट्स शॉप में इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयां खासतौर से लाई गई हैं और कारोबारी बताते हैं कि त्योहारी सीजन में इनकी खूब मांग है।
फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मैनुफैक्चर्स (एफएसएनएम) डायरेक्टर फिरोज नकवी का कहना है कि इस बार दिवाली पर इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयों की जबरदस्त मांग है। कोरोना (Corona) की लड़ाई में हलवाई भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कोरोनावायरस के प्रकोप (Coronavirus infection) से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) वाली मिठाइयां (Diwali sweets) बनाई हैं।
फिरोज नकवी के अनुसार, "मिठाइयों में हल्दी, गिलोय, इलायची, नारियल, गोंद से लेकर इम्यूनिटी बूस्टर तमाम मसालों और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल छेना की मिठाई से लेकर काजू कतली और लड्डू समेत तमाम मिठाइयों में इस्तेमाल किया जा रहा है।" ब्रांडेड मिठाई के कारोबारी बताते हैं कि खासतौर से इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू (Immunity Booster Laddu) की मांग ज्यादा हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिठाई के ब्रांड मिठास ने तरह-तरह के इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू बनाए हैं।
यहां उपलब्ध आटा लड्डू, बेसन लड्डू, पंजीरी लड्डू, गोंद लड्डू, ड्राई फ्रूट्स लड्डू में इम्यूनिटी बूस्टर सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर मिठाइयों में सोंठ, तुलसी, अजवाइन, इलायची, काली मिर्च, अदरक, कलोंजी, अश्वगंधा, देसी घी, केसर आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
फूलझड़ी से जल जाए बच्चों का हाथ तो तुरंत इस तरह लगाएं सरसों का तेल, नहीं बनेगा घाव