Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ हार्ट को भी स्वस्थ रखता है ये ड्राई फ्रूट, सर्दियों में जरूर करें सेवन

Pine Nuts Benefits: सर्दियों में चिलगोजा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं इसे खाने से सेहत को मिलने वाले लाभों के बारे में।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ हार्ट को भी स्वस्थ रखता है ये ड्राई फ्रूट, सर्दियों में जरूर करें सेवन

Written by priya mishra |Updated : January 5, 2024 10:40 AM IST

Pine Nuts Benefits: सर्दी में ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाव करते हैं। जब भी हम ड्राई फ्रूट्स की बात करते हैं, तो दिमाग में काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट का नाम आता है। लेकिन एक ऐसा ड्राई फ्रूट भी है जो अन्य सभी ड्राई फ्रूट्स से ज्यादा ताकतवर होता है। जी हां, हम चिलगोजा की बात कर रहे हैं। इसे पाइन सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है साथ ही साथ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई, विटामिन-सी, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कोई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में चिलगोजा खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और एनर्जी बूस्ट होती है। इसके नियमित सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में  चिलगोजा खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

शरीर को गर्म रखता है

चिलगोजे की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है, जिससे शरीर अंदर से मजबूत बनता है। सर्दियों में रोजाना चिलगोजा खाने से जुकाम और खांसी की समस्या भी दूर होती है।

गठिया के दर्द से आराम दिलाए

सर्दियों में गठिया के मरीजों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में, चिलगोजे का सेवन करने से गठिया के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके सेवन से हाथ-पैरों की कमजोरी दूर होती है।

Also Read

More News

डायबिटीज में फायदेमंद

चिलगोजे का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में इंसुलिन को सक्रिय करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे

चिलगोजा का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ओलेइक एसिड शरीर से ट्राइग्लिसराइड्स को हटाने में मदद करता है। इसके सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

वजन घटाने में फायदेमंद

अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो चिलगोजे को अपनी डाइट में शामिल का सकते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, पूरे दिन में 10 ग्राम से ज्यादा चिलगोजे का सेवन न करें, क्योंकि इसमें फैट भी होता है जो तेजी से वजन को बढ़ा सकता है।