... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 27, 2018 11:34 AM IST
हाई बी.पी. मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है अंकुरित मूंग, तुरंत कंट्रोल होता है रोग। © Shutterstock
असंतुलित रक्तचाप की समस्या इन दिनों आम हो गई है। किसी को लो ब्लड प्रेशर सुनने में आता है तो कोई हाईबीपी से है परेशान। असल में यह दोनों ही समस्याएं अव्यवस्थित जीवन शैली के कारण होती हैं। कई बार डॉक्टर इन्हें अनुवांशिक भी मानते हैं। जिन लोगों के माता-पिता को हाई बीपी की समस्या हेाती है, उनके बच्चों में भी इसका जोखिम ज्यादा होता है। पर घबराइए नहीं, घरेलू चीजों में ही इसका इलाज भी संभव है।
अंकुरित मूंग की दाल
सब्जियों के साथ अंकुरित सलाद खासकर के मूंग की दाल से भरा एक कटोरा प्रोटीन, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है। यदि आप अपनी दवाओं के साथ रोजाना अंकुरित मूंग की दाल खाएंगे तो आप हाई बी पी की समस्या से बहुत जल्द ही निजात पाएंगे। अन्य अंकुरित अनाजों की तुलना में इसमें अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है, जो तुरंत एनर्जी देता है। यह विटामिन सी, फाइबर, और अन्य आवश्यक खनिजों का भी बहुत अच्छा स्रोत हैं।
ऐसे बनाएं अंकुरित मूंग
अंकुरित मूंग को रात को भिगोकर सीधा भी खा सकते हैं और आप इसे कुछ चीजें मिलाकर स्वादिष्ट भी बना सकते हैं। रात भर भीगे साबुत मूंग को आप अगले दिन गीले कपड़े में बांधकर लटका दें। अगले ही दिन इसमें अंकुर नजर आने लगेंगे। अंकुरित होने के बाद मूंग दाल की पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं खानपान की ये तीन आदतें
ऐसे बनाएं मूंग दाल चाट
यह भी पढ़ें – किसी भी सब्जी में डाली जा सकती है हींग, ये हैं इसके फायदे
बनाने की विधि
पैन में एक कप पानी, स्प्राउट्स और नमक डालकर और इसे पानी उबलने तक पका लें। फिर पैन को ढंककर रख दें। 5 मिनट बाद मूंग दाल एक बड़े बाउल में निकालें। एक अलग बाउल में ड्रेसिंग वाली सभी सामग्रियों को मिला कर उसमें मूंग दाल मिक्स करें। फिर सर्व करने वाली प्लेट में टमाटर, खीरा और नींबू की स्लाइस सजाएं और फिर उसके ऊपर तैयार की हुई मूंग दाल स्प्राउट रखें। इस गार्निश करने के लिये इस पर हरा धनिया और कटी हुई हरी मिर्च डालें।