
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 15, 2023 5:24 PM IST
Health Benefits Of Lobia Dal: प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर के विकास के लिए जरूरी होता है। यह शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने, खून बढ़ाने, मांसपेशियों के निर्माण और ताकत देने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेनी की सलाह दी जाती है। प्रोटीन के लिए कई लोग अंडे, चिकन और मछली जैसे फूड्स का सेवन करते हैं। लेकिन शाकाहारी लोग इनका सेवन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई शाकाहारी चीजों में अंडा-चिकन के मुकाबले कई ज्यादा प्रोटीन होता है। लोबिया एक ऐसी दाल है, जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप रोज 1 कप लोबिया की दाल खाएं, तो आपको 13 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है। इसे अंग्रेजी में ब्लैक आइड पीज के नाम से जाना जाता है। यह दाल वेजिटेरियन लोगों के लिए पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसमें विटामिन-बी2, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट, फॉस्फोरस, आयरन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और नियासीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर ताकतवर और मजबूत बन सकता है। आज इस लेख में हम आपको लोबिया खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
लोबिया का सेवन हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस दाल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी परेशानियों दूर हो सकती हैं।
लोबिया का सेवन करने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।
लोबिया का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे आप वायरस और बैक्टीरियल संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।
लोबिया का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया सुधारने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
लोबिया की दाल वजन घटाने में भी मदद कर सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। वजन घटाने का प्रयास कर रहे लोगों को डाइट में लोबिया की दाल जरूर शामिल करनी चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए लोबिया का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।