स्वाद और सेहत से भरपूर है जामुन का ये ड्रिंक, इस तरह घर में करें तैयार

आज हम आपको ठंडा और फ्रेश जामुन का ड्रिंक (Fresh Drink) बनाने का तरीका बता रहे हैं। यह ना केवल चिलचिलाती गर्मी से आपको राहत दिलाएगा, बल्कि आपके लिए एक संपूर्ण आहार (Complete diet) की तरह कार्य करेगा।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 26, 2020 6:31 PM IST

Jamun-Mint Drink Benefits : गर्मियों में आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इस सवाल पर सबसे अधिक लोगों का जवाब होगा, इस मौसम में मिलने वाले तरह-तरह के फल (Summer Fruits)। सर्दी की तुलना में गर्मी के मौसम में फलों की कई तरह की वेरायटी (Varieties of Fruits) आपको खाने के लिए मिल जाती हैं। इन फलों में आम, लीची, तरबूज, खरबूजा, अमरूद और जामुन जैसे रसीले फल (Juicy and Healthy Fruits in Summer) शामिल हैं। ये सभी फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Health Benefits of Summer Fruits) होते हैं। जामुन (Jamun-Mint Drink Benefits) भी सेहत के लिए काफी हेल्दी फल है।

यह जून, जुलाई से लेकर मानसून तक आपको काफी आसानी से मिल जाता है। अपने अनूठे स्वाद और रंग के साथ-साथ सेहत के गुणों के कारण जामुन काफी लोकप्रिय है। यह वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है।

जामुन के इन्हीं गुणों के कारण आज हम आपको एक ठंडा और फ्रेश जामुन का ड्रिंक (Fresh Drink) बताने जा रहे हैं। यह ना केवल चिलचिलाती गर्मी से आपको राहत दिलाता है, बल्कि यह आपके लिए एक संपूर्ण आहार (Complete diet) की तरह कार्य करता है। जामुन के इस ड्रिंक में पुदीना और नींबू (Jamun-Mint Drink Benefits) का मिलाया जाता है, जो इसे और अधिक स्वस्थ और स्वादिष्ट बनाता है।

जामुन में में पाए जानें वाले तत्व (Jamun Nutrients)

इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर जैसे विभिन्न तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो शरीर के अतिरिक्त वजन को घटाने में आपकी मदद करता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जामुन में जंबोलिन और जाम्बोसिन जैसे विशेष यौगिक पाए जाते हैं, जो रक्त संचार को बेहतर करते हैं। यह शरीर में शुगर को धीमा करता है।

इस अनोखे फल में लौह तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को सुधारने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा जामुन से तैयार इस ड्रिंक में पुदीना और नींबू भी मिलाया जाता है। नींबू  (Lemon Benfits) विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बेहतर (Immunity Booster Drink) करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही जामुन के कई अन्य लाभ (Health Benefits of Black berry) भी हैं।

जामुन मिंट ड्रिंक रेसिपी ( Recipe Of Jamun-Mint Drink)

सामाग्री (Ingredients)

  • जामुन- 1 कटोरी
  • पुदीने की पत्तियां- आधा कम
  • नींबू- 1
  • हरी मिर्च- 1 या 2
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- आधा चम्मच

बनाने की विधि (Method)

Step 1. जामुन के गूदों को निकालें। गूदे आप दो तरह से निकाल सकते हैं। एक तो साधारण रूप से आप चाकू की मदद से जामुन के गूदों को निकाल लें। फिर इसे फैटें। दूसरा तरीका है, जामुन को एक बर्तन में लेकर इसे उबालें और फिर इसके गूदे को हाथ से निकालकर फेंट लें।

Step 2. अब जामुन के इन पल्प को ग्राइंडर में डालें। इसमें हरी मिर्च, पुदीने की पत्तियां, चाट मसाला, काला नमक और जीरा पाउडर डालकर पीसें।

Step 3.आपका जूस तैयार है। अब इसे एक ग्लास में निकालें और पुदीने की पत्तियों से गिलास को सजाएं।

स्पेशल टिप्स- जूस बनाने के बाद जामुन से निकाले बीजों को फेंके नहीं। आप इन बीजों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें और इनका पाउडर तैयार कर लें। यह पाउडर आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए यह औषधि के समान है।

WHO ने दी चेतावनी, ऑक्सीजन की कमी के कारण दुनिया में बढ़ सकता है मौत का आंकाड़ा

दूध के साथ गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source