जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को तोड़कर बाहर निकाल फेंकेगी ये स्वादिष्ट चटनी, दर्द और सूजन से भी मिलेगा आराम

Chutney For Uric Acid: शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप एक खास तरह की चटनी का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 1, 2025 2:41 PM IST

Best Chutney Recipe for High Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या से काफी लोग परेशान हैं। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको एक ऐसी खास चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकती है अदरक की चटनी

शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप अदरक से तैयार चटनी का सेवन कर सकते हैं।  दरअसल, अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों और प्यूरिन को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से यूरिक एसिड के लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

 कैसे बनाएं अदरक की चटनी?

आवश्यक सामग्री

  • अदरक - 1 इंच
  • लहसुन - 4 से 5 कलियां
  • जीरा - आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले अदरक का छिलका उतारकर पानी से धो लें। अब इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। मिक्सी में अदरक और लहसुन को अच्छी तरह ब्लेंड करके  पेस्ट बना लें। अब एक पैन में एक चम्मच तेल डालें। इसमें जीरा डालकर भून लें। जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें अदरक के पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें थोड़ी सा शहद, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। आपकी अदरक की चटनी बनकर तैयार हैं। आप इसे रोटी, परांठे या किसी भी डिश के साथ खा सकते हैं। इसके नियमित सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: प्रिशय पाठकों यह आर्टि कल केवल सामान्यल जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source