10 रुपये किलो के भाव से मिलने वाली इस हरी सब्जी के बीज से 50 की उम्र में भी रहेगी फुर्ती, सेहत को होंगे ये जबरदस्त लाभ 

Bottle Gourd Seeds Benefits : लौकी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं।  आइए जानते हैं इसके लाभ?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 26, 2024 11:31 AM IST

Bottle Gourd Seeds Benefits : अक्सर हम बीज वाली लौकी से बीजों को निकालकर फेंक देते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि इससे सब्जी का स्वाद बिगड़ जाएगा। अगर आपको भी ऐसा लगता है और आप अक्सर लौकी बनाते समय इसके बीजों को निकाल देते हैं, तो आप से इस आदत को बंद कर दें। जी हां, लौकी से बीजों को निकालकर फेंक देने से आप कई जरूरी पोषक तत्वों से वंचित हो जाते हैं। इसलिए अगर आप लौकी के समग्र पोषक तत्वों को पाना चाहते हैं, तो बीजों के साथ इसका सेवन करें। लौकी के बीज का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह आपके बूढ़े होते शरीर में जान फूंक देता है। इसके अलावा वजन घटाने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई विकारों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं लौकी के बीजों का सेवन करने से सेहत को क्या लाभ हो सकते हैंय़

पोषक तत्वों का भंडार है लौकी का बीज

लौकी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम, जिंक इत्यादि प्राप्त हो सकते हैं। इन सभी पोषक तत्वों की मदद से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है, जिससे कब्ज और अपच की शिकायत को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह आपके भूख को कंट्रोल करने में प्रभावी है। 

सेहत को होते हैं ये जबरदस्त लाभ

लौकी के बीजों का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं, जैसे-

  • यह बूढ़ी होती हड्डियों में जान डाल देता है। इससे आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है।
  • लौकी के बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 
  • यह बीज विटामिन E और कैराटीन का भंडार होता है, जो आपके स्किन और बालों को सुरक्षित रख सकता है। इससे बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। 
  • लौकी के बीज को खाने से आपका वजन तेजी से घट सकता है, क्योंकि इससे पाचन दुरुस्त होने के साथ-साथ भूख को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

कैसे करें लौकी के बीजों का सेवन?

  • लौकी के बीजों को आप सब्जी बनाते समय इसी में मिक्स करके खआ सकते हैं। 
  • इसके अलावा लौकी के बीजों का प्रयोग लौकी से अलग करके इसे सुखाकर भी कर सकते हैं।

लौकी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहले से किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source