Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

20 रुपये में मिलने वाली इस हरी सब्जी के जूस से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर, एक ही रात में दिखेगा असर

This One Juice for High Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए टिंडे का जूस पीना काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और पीने के फायदे

20 रुपये में मिलने वाली इस हरी सब्जी के जूस से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर, एक ही रात में दिखेगा असर

Written by Kishori Mishra |Updated : February 8, 2024 12:04 PM IST

Tinda Juice for High Blood Pressure : टिंडा का नाम सुनते ही बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपनी नाक सिकोड़ने लग जाते हैं, लेकिन असल में यह सब्जी बेहद ही स्वास्थ्य बर्धक होती है। यह लौकी की तरह होता है, लेकिन इसका आकार गोल होता है। बाहर देश में इसे भारतीय स्क्वैश और भारतीय बेबी कद्दू भी कहा जाता है। इस हरी सब्जी को प्राचीन काल से ही औषधीय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आप में से कई लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते भी होंगे, लेकिन अगर आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो खाली पेट इस जूस का सेवन करें। टिंडे के जूस को खाली पेट पीन से ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं टिंडा जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में किस तरह फायदेमंद हो सकता है और इस जूस को बनाने की क्या विधि है?

ब्लड प्रेशर में किस तरह फायदेमंद है टिंडे का जूस? - Control Blood Pressure With Tinda Juice

आयुर्वेद की मानें तो टिंडा हार्ट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में रामबाण हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व हार्ट संबंधी विकारों को दूर कर सकते हैं। यह आपके हार्ट की धड़कनों को नियमित करता है। इससे सीने में होने वाले दर्द, क्रोनिक हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज किया जा सकता है।

टिंडे के जूस में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का गुण होता है, जिससे आपके हार्ट पर प्रेशर कम बढ़ता है। अगर आप रोजाना 2 कप टिंडे का जूस पीते हैं, तो इससे काफी हद तक हाई ब्लड प्रेशर का इलाज किया जा सकता है।

Also Read

More News

घर पर कैसे तैयार करें टिंडे का जूस? - Tinda Juice Recipe in Hindi

टिंडा जूस बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 टिंडे लें, इसे अच्छे से छीलकर इसके बीजों को निकाल लें। इसके बाद इसे कद्दूकस करें या फिर ग्राइंडर में पीसकर सूती कपड़े की मदद से इसका रस निकाल लें। अब इस रस में थोड़ा सी काली मिर्च और काला नमक एड करें और इसका सेवन करें। इससे काफी लाभ होगा।

कब पिएं टिंडे का जूस? 

ब्लड प्रेशर मरीज टिंडे का जूस किसी भी समय पी सकते हैं। हालांकि, अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें। आप पूरे दिन में 2 कप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए टिंडे का जूस काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।