10 रुपये के इस जूस से नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को फेंके बाहर, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Bael Juice for Cholesterol : शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए गर्मियों में मिलने वाले बेल का जूस पी सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और रेसिपी-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2024 2:04 PM IST

Bael Juice for Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल एक मोमी, वसा जैसा पदार्थ है, जो लिवर में बनता है और रक्त और शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया (What is Cholesterol) जाता है। शरीर में मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। यह कोशिका दीवारों, टिश्यूज, हार्मोन, विटामिन डी और पित्त एसिड के निर्माण के लिए आवश्यक है। वहीं, खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा होने से कई तरह की परेशानी होने का खतरा रहता है। ऐसे में शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालना बहुत ही जरूरी हो जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने के लिए आप कुछ जरूरी टिप्स आजमा सकते हैं। मुख्य रूप से खानपान में बदलाव करके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। इन खानपान में बेल का शरबत यानी बेल का जूस आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम कर सकता है। आइए जानते हैं बेल का जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसे फायदेमंद है और किस तरह करें इसका सेवन?

बेल का जूस खराब कोलेस्ट्रॉल को कैसे करता है कम?

बेल का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी हद तक कम करने में फायदेमंद हो सकता है। इससे हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। दरअसल, बेल का जूस या फिर बेल के पत्तों के अर्क में डायट्री फाइबर होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। सुबह के समय अगर आप बेल का जूस पीते हैं, तो यह काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता है।

कैसे बनाएं बेल का जूस? (How to Make Bael Juice)

आवश्यक सामग्री

  • बेल -  1
  • केला - 1
  • क्रश किया नारियल - 1 चम्मच
  • गुड़ - 1 चम्मच

विधि

सबसे पहले बेल को फोड़कर इसे गुदा बाहर निकाल लें। इसके बीजों को निकालने के लिए इसमें 1 से 2 गिलास पानी डालकर इसे मैश करें और फिर छान लें। इससे बीज निकल आएंगे। अब इसमें 1 केला और क्रश किया नारियल डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद स्वाद के अनुसार गुड़ डालें और फिर थोड़ से बर्फ के टुकड़े डालकर इसे सर्व करें।

कब पिएं बेल का जूस?

बेल का शरबत गर्मियों में पिया जाता है। आप इसे दिन में किसी भी वक्त सुबह या दोपहर में पी सकते हैं। यह काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी मदद से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.