शरीर के हर अंग में भरपूर ताकत फूंक देता है ये सस्ता सा ड्राईफ्रूट्स, रोजाना इस तरह करें सेवन

This cheap dry fruit reduce many health problems : शरीर को फिट रखने के लिए महंगे-महंगे ड्राईफ्रूट्स खाने के बजाय आप कुछ सस्ते से ड्राईफ्रूट्स का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में -

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : November 9, 2023 11:57 AM IST

This cheap dry fruit reduce many health problems : शरीर को फिट रखने के लिए हम अपने आहार में कई तरह की चीजों को शामिल करते हैं, जिसमें कई तरह की फल, सब्जियां और फल शामिल हैं। वहीं, अगर हम ड्राईफ्रूट्स की बात करें, तो बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसी चीजों को शामिल करना हेल्दी समझते हैं। ये ड्राईफ्रूट्स मार्केट में काफी महंगे दामों पर मिलते हैं, जिसे खरीदना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा ड्राईफ्रूट्स बताएंगे, जो आपको काफी सस्ते दामों में उपलब्ध होता है। साथ ही इस ड्राईफ्रूट्स में वे सभी पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं, जो आपके शरीर को फिट रख सकते हैं। इस खास ड्राईफ्रूट का नाम है खजूर, मार्केट में इसकी कीमत 400 से 500 रुपये प्रति किलो है। इसका नियमित रूप से सेवन करके आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं। मुख्य रूप से अगर आप आयरन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं खजूर खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

पोषक तत्वे से भरपूर है खजूर

खजूर के पोषण तत्वों की बात करें, तो इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो आपके स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। मुख्य रूप से खजूर में फाइबर, आयरन, कार्ब्स की मात्रा भरपूर रूप से होती है। इसे आप नियमित रूप से दूध या फिर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। 

मल त्याग की परेशानी

खजूर में भरपूर रूप से फाइबर होता है, जो आपके मल त्याग की परेशानी को कम कर सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे मल को सॉफ्ट किया दा सकता है। खजूर का नियमित रूप से सेवन करने से यह मल में अमोनिया की सांद्रता को कम कर सकता है। अगर आप कब्ज जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो रोजाना 1 से 2 खजूर का सेवन जरूर करें। 

किडनी को रखता है सुरक्षित

खजूर में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी किडनी की परेशानियों को कम कर सकते हैं। कुछ रिसर्च में देखा गया है कि खजूर में नेफ्रोलॉजिकल विकारों के कारण होने वाले घावों को सक्रिय रूप से कम करने का गुण होता है। इसके अलावा खजूर का अर्क किडनी में अतिरिक्त प्लाज्मा और क्रिएटिनिन को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है, जो किडनी की कई परेशानियों में सुधार कर सकता है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार 

खजूर में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्पर्म काउंट में सुधार कर सकता है। यह व्यक्ति में यौन कामेच्छा बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। खजूर सेक्सुअल संबंधी परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। खजूर में फ्लेवोनोइड्स और विभिन्न अमीनो एसिड की मौजूद होते हैं, जो पुरुष की सेक्सुअल लाइफ को बेहतर कर सकते हैं। 

हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और तांबे जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के विकास में मदद करते हैं। यदि आप हड्डियों की समस्याओं से पीड़ित हैं तो अपने आहार में नियमित रूप से खजूर को जरूर शामिल करें। 

कैसे करें खजूर का सेवन?

खजूर को आप दूध के साथ उबालकर या फिर पानी के साथ खा सकते हैं। दूध में उबालने के लिए रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध लें, इसमें 2 से 3 खजूर डालकर आधा होने तक उबाल लें। इसके बाद सोने से पहले इसका सेवन करें। इससे कई स्वास्थ्य लाभ होंगे।

खजूर स्वास्थ्य संबंधी विकारों को दूर कर सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अपने आहार में बदलाव करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source