दूध में मिलाकर खा लें ये सस्ता सा ड्राईफ्रूट, हड्डियां हो जाएंगी लोहे जैसी मजबूत

Strong bones  : हड्डियों की मजबूती के लिए आप दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें कुछ ड्राईफ्रूट्स को मिक्स करके पीने से इसका लाभ दोगुना हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 6, 2024 1:01 PM IST

Strong bones  : दूध हड्डियों की मजबूती के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। नियमित रूप से दूध के सेवन से आपकी कमजोर हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही शरीर में कैल्शियम की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। अगर आप दूध के ताकत को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें कई तरह के ड्राईफ्रूट्स को मिक्स करके खा सकते हैं। इन ड्राईफ्रूट्स में से खजूर भी है। खजूर मार्केट में काफी सस्ते दामों में मिलने वाला ड्राईफ्रूट्स है, जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करने से लेकर शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं खजूर और दूध का एक साथ सेवन करने के क्या फायदे हैं?

हड्डियों की कमजोरी दूर करता है खजूर का दूध

हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए खजूर वाला दूध पिएं। यह मांसपेशियों को मजबूती प्रदान कर सकता है। साथ ही मसल्स की ग्रोथ को बेहतर कर सकता है। अगर आप शरीर की ताकत को बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर के दूध का सेवन नियमित रूप से करें।

शरीर में बढ़ाए हीमोग्लोबिन

खजूर आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो एनीमिया की परेशानी को दूर कर सकता है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो खजूर वाला दूध जरूर पिएं। इससे आपके शरीर को काफी हद तक लाभ हो सकता है।

कब्ज की परेशानी करे दूर

खजूर का दूध पीने से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। साथ ही मल त्याग के दौरान होने वाली दिक्कतों को दूर कर सकता है। अगर आप काफी समय से कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो खजूर वाला दूध जरूर पिएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

घर पर कैसे तैयार करें खजूर का दूध? (Date Milk Recipe)

घर पर खजूर का दूध तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास दूध लें। इसमें 4 से 5 खजूर डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। करीब 5 मिनट के बाद दूध का रंग ब्राउन हो जाएगा, इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल लें। अब खजूर को खाएं और दूध को पी लें। रात के समय इस दूध का सेवन करने से शरीर को काफी लाभ हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source