Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to Increase Blood : शरीर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। हमारे शरीर के हर एक अंग का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है, यह किसी न किसी रूप में हमारे शरीर के कार्यों को सुचारू रूप से करने में मदद करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम अपने आहार में कई तरह के डाइट को शामिल कर सकते हैं, जिसमें किशमिश भी शामिल है। किशमिश एक ड्राईफ्रूट है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। यह अन्य ड्राईफ्रूट की तुलना में काफी सस्ता होता है। इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से खाली पेट किशमिश का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर थायराइड की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं किशमिश खून को बढ़ाने में किस तरह सहायक है?
किशमिश का सेवन करने से ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह काफी हद तक एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह आयरन का काफी अच्छा स्रोत है। बता दें कि ब्लड में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से एनीमिया नामक स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में किशमिश को रोजाना खाली पेट खाना काफी फायदेमंद विकल्प हो सकता है।
नियमित रूप से खाली पेट किशमिश का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, किशमिश में फाइबर और पोटैशियम की अधिकता होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकता है। इसके साथ ही किशमिश में कई तरह के पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो नाइट्रिक एसिड की तरह कमा करते हैं। इससे नसों पर प्रेशर कम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है।
किशमिश न सिर्फ आपके शरीर में खून को बढ़ाता है, बल्कि इसकी मदद से ओरल हेल्थ को भी बेहतर करने में मदद मिलती है। दरअसल, किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं, जिससे मुंह के बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद सुक्रोज दांतों की सफाई में सहायक होता है।
किशमिश में फाइबर की अधिकता होती है, जो पेट की समस्याओं को दूर करके कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। इसके अलावा फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और फेनोलिक एसिड होता है, जो कब्ज से लेकर थायराइड की समस्याओं को कंट्रोल कर सकता है।
किशमिश का सेवन करने से आपकी स्किन भी ग्लो करती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन से झुर्रियां, पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है।
किशमिश का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इसे आप रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा रातभर पानी में भीगी हुई किशमिश का भी सेवन किया जा सकता है।