
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 22, 2024 6:53 PM IST
Ragi for High Uric Acid : यूरिक एसिड की परेशानी इन दिनों काफी ज्यादा आम है। यूरिक एसिड की समस्या अगर काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो इसकी वजह से किडनी में परेशानी बढ़ जाती है। अगर आप यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो खानपान पर ध्यान दें। खानपान में बदलाव करके यूरिक एसिड के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इन खानपान में आप रागी को भी शामिल कर सकते हैं। जी हां, रागी यूरिक एसिड के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और कैल्शियम की काफी उच्च मात्रा होती है, जो किडनी स्टोन को रोकने से लेकर यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं यूरिक एसिड में कैसे कारगर है रागी और किस तरह करें इसका सेवन?
यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए रागी का सेवन करना काफी प्रभावी हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रागी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसमें स्टार्च और फाइबर का एक अच्छा संयोजन है, जो हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। इतना ही नहीं, यह लो प्यूरीन वाला खाद्य पदार्थ है, जो आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। अगर आप अपने शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो रागी का सेवन नियमित रूप से करें।
रागी छाछ माल्ट : रागी का छाछ माल्ट आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। इसकी मदद से शरीर का वजन भी कम हो सकता है। इसके लिए रागी को रातभर छाछ में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसका सेवन करें।
रागी रोटी : शरीर में हाई यूरिक एसिड के स्तर को घटाने के लिए रागी से बनी रोटी का सेवन करें। यह यूरिक एसिड रोगियों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
रागी के लड्डू : यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप रागी से बने लड्डू का सेवन कर सकते हैं। रागी में फाइबर और आयरन की अधिकता होती है, जो आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को घटा सकता है।
शरीर में हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए रागी का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।