Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Chutney for High Blood Sugar Level : शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है। अगर आप खानपान और लाइफस्टाइल को सही नहीं रखते हैं, तो इससे शुगर लेवल काफी ज्यादा हाई हो सकता है। ब्लड शुगर लेवल हाई होने से अन्य कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप दवाओं के साथ-साथ अपने आहार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इन बदलावों में आप एक स्वादिष्ट सी चटनी की रेसिपी शामिल कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी बताएंगे, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। इस रेसिपी को तैयार करना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आपको अलसी की जरूरत होती है। आइए जानते हैं अलसी की चटनी से कैसे करें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल और कैसे करें इसे तैयार?
शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए अलसी की चटनी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, अलसी में घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड में शुगर लेवल को कम कर सकता है। इसकी मदद से टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।
इतना ही नहीं, अलसी पाचन स्थिति में भी सुधार कर सकता है। इससे डायबिटीज की वजह से होने वाली सूजन और अन्य डिजीज के खतरों को दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस स्वादिष्ट चटनी को जरूर शामिल करें।
आवश्यक सामग्री
विधि
अलसी की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले भुनी हुई अलसी का पाउडर लें। इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस, बारीर कटा प्याज और थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए आपकी अलसी की चटनी तैयार है। अब इसे आप रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी लाभ होगा। इस चटनी को आप कभी भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अलसी की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल होता है, बल्कि इससे कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं जैसे-
अलसी की चटनी का सेवन करने से डायबिटीज की परेशानियां कम हो सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय लें।