खून से कोलेस्ट्रॉल को वैक्यूम क्लीनर की तरह खींचकर बाहर कर देगा ये 1 फल, इस 2 तरह से करें सेवन

Best fruit for Bad Cholesterol : बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ फलों का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं एक खास फल के बारे में -

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 13, 2024 3:43 PM IST

Best fruit for Bad Cholesterol : खराब खानपान की आदतों की वजह से ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यह मुख्य रूप से हमारे ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल या कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) के स्तर को बढ़ा सकते हैं। फैटयुक्त खानपान, धूम्रपान, एल्कोहल जैसी चीजों की वजह से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर जरूर ध्यान दें। खानपान पर अच्छे से ध्यान देकर ही बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर किया जा सकता है। इन खाद्य पदार्थों में पाइनएप्पल भी शामिल है। जी हां, अनानास ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकता है। इससे काफी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में पाइनएप्पल के फायदे और कैसे करें इसका सेवन?

अनानास बैड कोलेस्ट्रॉल में किस तरह  है फायदेमंद?

पाइनएप्पल की मदद से आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। दरअसल, पाइनएप्पल में मौजूद ब्रोमेलेन धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को तोड़ता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में असरदार साबित हो सकता है। साथ ही इससे हार्ट डिजीज के खतरों को दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो अनानास का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल में किस तरह करें अनानास का सेवन?

दालचीनी के साथ खाएं पाइनएप्पल

इसके लिए पाइनएप्पल के छिलकों को हटाकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन फलों पर थोड़ा सा तेल, ब्राउन शुगर और दालचीनी पाउडर को छिड़ दें। अब एक पैन पर इसे हल्का सा रोस्ट कर लें। करीब 15 मिनट के बाद यह अच्छे से रोस्ट हो जाएगा। इसके बाद इसे सर्व करें और गर्मागर्म खाएं।

पाइनएप्पल सालसा

एक मध्यम आकार के पाइनएप्पल को काट लें। अब  इसमें 1/4 कप पासा लाल प्याज, 1/2 कटा हुआ जलापेनो, 1 नींबू का रस, 1/2 कप कटा हरा धनिया, नमक एक साथ डालकर इसे अच्छे से मिलाें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसपर लहसुन पाउडर को छिड़क सकते हैं। अब इसे थोड़ा ठंडा करने के लिए फ्रिज में कुछ देर के लिए रखें। ठंडा होने के  बाद इसे सर्व करें।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पाइनएप्पल काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source