Sign In
  • हिंदी

गर्मी में इस 1 ड्रिंक से आंतें होंगी हेल्दी! जानें छोटी और बड़ी आंत को Strong बनाने वाली हेल्दी ड्रिंक

गर्मी में इस 1 ड्रिंक से आंतें होंगी हेल्दी! जानें छोटी और बड़ी आंत को Strong बनाने वाली हेल्दी ड्रिंक
गर्मी में इस 1 ड्रिंक से आंतें होंगी हेल्दी! जानें छोटी और बड़ी आंत को Strong बनाने वाली हेल्दी ड्रिंक

Strong Gut Drink : ज्यादातर लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि सिर्फ एक ड्रिंक की मदद से आप अपनी आंतों को हेल्दी बनाए रखने का काम कर सकते हैं।

Written by Jitendra Gupta |Updated : April 18, 2023 1:09 PM IST

Strong Gut Drink : गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होना आम है और इन दिनों में डिहाइड्रेशन की परेशानी होना बहुत बड़ी दिक्कत साबित हो सकती है। सही से पानी न पीने पर आपकी आंतें भी सिकुड़ने लगती हैं और ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। गर्मी के दिनों में अक्सर लोग छाछ, नींबू पानी, जूस और शेक पीना पसंद करते हैं लेकिन आंतों को हेल्दी बनाने के लिए आप क्या करते हैं? ज्यादातर लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि सिर्फ एक ड्रिंक की मदद से आप अपनी आंतों को हेल्दी बनाने का काम करती है। आइए जानते हैं आंतों को हेल्दी बनाने वाली ड्रिंक, जो घटाती है आपका वजन भी।

गर्मी में आंतों को हेल्दी रखने वाली ड्रिंक

न्यूट्रिशिनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस ड्रिंक की खासियत के बारे में बता रही हैं, जिसकी मदद से आप गर्मी के दिनों में आप अपनी आंतों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। लवनीत कहती हैं कि आपको सिर्फ नारियल पानी के एक गिलास में कुछ सब्जा बीजों को मिलाना है। ये ड्रिंक आपकी सेहत के लिए गर्मी के दिनों में चमत्कारी साबित हो सकता है और आपको कई फायदे पहुंचाता है।

नारियल पानी में सब्जा बीजों को मिलाकर पीने के फायदे

1-भूख होती है शांत

सब्जा बीज न सिर्फ फाइबर से बल्कि प्रोटीन से भी भरे हुए होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व आपके वजन घटाने की प्रक्रिया को और ज्यादा बेहतर बनाते हैं। ये ड्रिंक आपको लंबे वक्त तक फुल रखने और टोटल कैलेरी इनटेक को भी कम करने में मदद करती है। इस ड्रिंक की मदद से आप लंबे वक्त तक अपनी भूख को शांत रख सकते हैं।

2-शरीर होता है ठंडा

सब्जा बीज नैचुरल रूप से आपके शरीर को ठंडा करने का काम करते हैं। इन बीजों की मदद से आप शरीर की गर्मी को शांत कर सकते हैं और ये आपके पेट को गर्मी के दिनों में ठंडा रखने में मदद करते है। वहीं जब आप इन्हें नारियल पानी में इन बीजों को मिलाकर पीते हैं तो आपका शरीर नैचुरल रूप से ठंडा रहता है।

3-आंतें रहती हैं ये हेल्दी

सब्जा बीज और नारियल पानी न सिर्फ आपके पाचन को बेहतर बनाता है बल्कि आपकी आंतों को हेल्दी बनाने का काम करती है। आप सब्जा बीजों का इस्तेमाल सत्तू, छाछ, फलों व सब्जियों के ताजे रस, नींबू पानी, नारियल पानी, जलजीरा, गन्ने का रस में भी कर सकते हैं।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on