
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : October 20, 2025 12:10 PM IST
क्या दिवाली यानी आज के दिन आप भी मेहमानों को सिर्फ बिस्किट और नमकीन आदि खिला रहे हैं। या फिर मार्केट में मिलने वाली मिठाइयां खिला रहे हैं। अगर हां, तो ऐसा बिल्कुल न करें, ये सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। आपको दिवाली पर मेहमानों के लिए कुछ हेल्दी विकल्प चूज करने चाहिए। आप ड्राई फ्रूट्स या बेसन से बनी कुछ डिशेज मेहमानों को खिला सकते हैं।
दिवाली पर जो आपके घर पर आए उसे बादाम शेक जरूर पिलाएं। बादाम शेक सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और स्वादिष्ट भी होता है। इसके लिए आप बादाम लें और इन्हें मिक्सर जार में दूध के साथ ग्राइंड कर लें। आप इसमें शहद और केला भी मिला सकते हैं। बादाम का सेवन पीने से मेहमानों को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलेगी। जो भी आपके घर पर मेहमान आए, उन्हें बादाम शेक जरूर सर्व करें।
दिवाली पर मेहमानों को बेसन का लड्डू खिलाना भी अच्छा विकल्प है। आपके घर पर जो भी मेहमान आए, उन्हें बेसन के लड्डू खिला सकते हैं। बेसन के लड्डू घर पर आसानी से भी बनाया जा सकता है। आप कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें बेसन को अच्छी तरह से भून लें। इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इन्हें ठंडा होने दें और लड्डू का आकार दें।
आप दिवाली पर मेहमानों को सूजी टोस्ट भी खिला सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। आप सूजी में दही मिलाएं। इसमें सब्जियां, नमक और मिर्च मिलाकर घोल बनाएं। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर घोल फैलाएं और तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।