नींबू और खटाई जैसी खट्टी चीजों के सेवन के बाद ना लें ये 4 चीजें, बन सकती है अपच और एलर्जी का कारण

आंवला या नींबू जैसी खट्टी चीजों को खाने के बाद कई बार आपने दांतों में सेंसिटिविटी, जीभ पर खुजली और एसिडिटी जैसी चीजों को महसूस किया होगा। क्यों, जानते हैं इसका कारण।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Updated : August 29, 2022 11:01 AM IST

खट्टी चीजें खाने के नुकसान: आंवला, नींबू, संतरा, मौसंबी, अचार, खटाई और इमली जैसी खट्टी चीजों का सेवन अक्सर हम लोग करते रहते हैं। लेकिन हम इन फूड्स की प्रकृति को समझ नहीं पाते जिससे हमें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि कुछ लोगों को खुजली और पित्ती होने लगती है। तो, कुछ लोगों को ब्लोटिंग हो जाती है या फिर कुछ लोगों में एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। ये तमाम चीजे गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण हो सकती है। जी हां, अगर आप आंवला, नींबू, संतरा, मौसंबी, अचार, खटाई और इमली जैसी खट्टी चीजों को खाने के बाद दूध पी लेते हैं, चाय या कॉफी पी लेते हैं तो ये आपस में रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कैसे, समझते हैं।

खट्टी चीजों के सेवन के बाद ना लें ये 4 चीजें-things to avoid after eating citrus foods in hindi

1. हलवा और मिठाई जैसी मीठी चीजों का सेवन-Sweets after citrus foods

कई बार हम बिना सोचे-समझे खाते हैं। ऐसे में एक के बाद एक खाते हैं और सोचते भी नहीं है कि इससे शरीर पर क्या असर होगा। पर आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है अगर आपने आंवला, नींबू, संतरा, मौसंबी, अचार, खटाई और इमली जैसी किसी भी खट्टी चीज को खाया है और फिर हलवा और मिठाई खाया है तो ये आपस में रिएक्ट कर सकते हैं। ये दोनों मिल कर शुगर के मेटाबोलिज्म को स्लो कर सकते हैं जिससे आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकता है।

2. दूध से बनी चीजों से करें परहेज-Milk products after citrus foods

अगर आपने कोई खट्टी चीज खाई है तो आपको तुरंत उसके बाद दूध और खीर जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, खट्टी चीजों में साइट्रिक एसिड होता है जो कि दूध से बनी चीजों के लिए फर्मेंटेशन या इसे फाड़ने वाली चीज की तरह काम कर सकती है। जैसे कि अगर आप दूध मे नींबू का रस मिलाएं तो, दूध फट जाएगा। ठीक इसी तरह एक के बाद एक इन चीजों के सेवन से ये रिएक्शन आपके पेट में हो सकती है। इससे बदहजमी हो सकती है या फिर दस्त लग सकते हैं। इसलिए खट्टी चीजों के सेवन के बाद इन चीजों को लेने से बचें।

3. प्रोटीन ड्रिंक्स ना लें-Protein Drinks after citrus foods

अगर आपने शिंकजी ली है या फिर संतरे का जूस लिया है, तो इसके बाद प्रोटीन ड्रिंक्स के सेवन से बचें। दरअसल, प्रोटीन के साथ साइट्रिक एसिड का रिएक्शन पेट की कई समस्याओं का कारण बन सकता है। ये पहले तो पेट में गैस बनने का कारण बन सकता है। दूसरा ये प्रोटीन मेटाबोलिज्म के प्रोसेस को स्लो कर सकता है और इस तरह प्रोटीन पचने में काफी लंबा समय लग सकता है। इससे भूख मर सकती है और आपको अपना पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है।

4. चाय या कॉफी लेने से बचें-Tea and Coffee after citrus foods

खट्टी चीजों के सेवन के बाद चाय या कॉफी लेना दांतों में सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है। या फिर दांतों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा ये दोनों मिल कर पेट के पीएच को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कोई भी खट्टी चीज लेने के बाद चाय या कॉफी लेने से बचें। तो, खट्टी चीजें लेने के बाद इन चार चीजों के सेवन से पहले सोचें। कोशिश करें कि 2 घंटे का समय दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source