
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : November 17, 2025 12:03 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Foods for Diabetes Patients: आजकल डायबिटीज के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव डायबिटीज के मुख्य कारण होते हैं। जब शरीर में इंसुलिन का उत्पादन सही तरीके से नहीं हो पाता या शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं करता है, तो डायबिटीज रोग विकसित होता है। डायबिटीज रोग एक ऐसी बीमारी है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए डायबिटीज रोगियों को हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए फूड्स-
हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। अगर आप रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करेंगे, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज रोगियों के लिए पालक, मेथी और बथुआ का सेवन कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करें।
डायबिटीज रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स भी बेहद फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप रोजाना अखरोट, बादाम और अलसी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है। मेथी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसके लिए आप मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मेथी के बीजों का पानी पी लें। इस पानी को पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
साबुत अनाज में फाइबर अधिक होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में साबुत अनाज जरूर शामिल करने चाहिए। आप बाजरा, दलिया और ओट्स का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।