आपका Liver Damage कर रही हैं रोज खाई जानी वाले ये 5 चीजें, जानें कौन से फूड्स पहुंचा रहे नुकसान

Liver Damage Foods: सिर्फ शराब ही नहीं बल्कि घर पर भी हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमारे लिवर के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। चलिए जानते हैं लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स व दवाओं के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 27, 2023 12:44 PM IST

Avoid food for liver damage: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इसलिए हेल्दी रहने के लिए लिवर का खास ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। लिवर हमारे शरीर के ज्यादातर केमिकल लेवल को बैलेंस रखने का काम करता है और साथ ही बाइल (पित्तरस) बनाता है। शरीर के रक्त को फिल्टर करने और हानिकारक केमिकल को तोड़ने का काम भी लिवर का होता है। अगर लिवर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो लिवर फेलियर होने का खतरा बढ़ जाता है।। हर किसी को पता है कि शराब पीने से हमारा लिवर खराब हो जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सिर्फ शराब ही नहीं घर पर ही आमतौर पर खाई जाने वाली कुछ चीजें भी लिवर को नुकसान पहुंचा रही हैं। इन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है और अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो लिवर खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं लिवर को खराब करने वाली इन चीजों के बारे में

1. सफेद फूड्स (White foods for liver)

हमारे घर पर आमतौर पर खाई जाने वाली कुछ सफेद चीजें ऐसी होती हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। इनमें प्रमुख रूप से सफेद ब्रेड, मैदे की चीजें और सफेद चावल आदि शामिल हैं। मैदे से बनी चीजों को पचाना काफी मुश्किल होता है और इस कारण से लिवर में फैट जमा होने लगती है। इसके अलावा कुछ अध्ययनों में भी यह साबित हो चुका है कि सफेद ब्रेड लिवर को नुकसान पहुंचाता है और इस से फैटी लिवर डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. रिफाइंड शुगर (Refined sugar for liver)

रिफाइंड शुगर आपके लिवर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इतना ही नहीं कोई भी ऐसा फूड्स जिसमें अतिरिक्त रूप से मीठा डाला गया हो वह आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। उदाहरण के लिए मिठाइयां व ड्रिंक आदि लिवर के लिए हानिकारक माने जाते हैं। वहीं नेचुरल मिठास वाली चीजें जैसे फल आदि का सेवन करने से लिवर को नुकसान नहीं बल्कि फायदा मिलता है।

3. ज्यादा नमक वाले फूड्स (Salty foods for liver)

जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करना भी आपके लिवर के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। ज्यादा नमक वाले फूड्स खाने की आदत से लिवर की कोशिकाओं का विभाजन धीमा पड़ जाता है और लिवर में कोशिकाओं के नष्ट होने की दर बढ़ जाती है। इस कारण से लिवर के लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है।

4. रेड मीट (Red meat for liver)

ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करना भी आपके लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है और खासतौर पर उन लोगों को नुकसान पहुंचाता है, जिन्हें पहले से ही लिवर से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं। दरअसल, रेड मीट में खूब मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसे छोटे टुकड़ों में तोड़ना लिवर के लिए थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है। इसलिए, खासतौर पर जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए रेड मीट का सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है।

5. दवाएं (Medicine for liver)

हम अक्सर छोटी-मोटी समस्याओं को खुद ही दवाएं ले लेते हैं। उदाहरण के लिए दर्द के लिए पेन किलर और बुखार के लिए हम अक्सर एंटीपायरेटिक (जैसे पेरासिटामोल) आदि दवाएं ले लेते हैं, जिन का गलत इस्तेमाल लिवर पर प्रभाव डालता है। कोई भी दवा डॉक्टर सा सलाह दे बिना नहीं लेनी चाहिए। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से दवाएं लेते समय उन्हें अपनी कंडीशन के बारे में जरूर बता दें।