दिल की बीमारियों में अद्भुत लाभ देते हैं ये सफेद बीज, जानिए इसके अन्य फायदे

क्या आप जानते हैं कि खरबूजा ही नहीं खरबूजे के बीज भी बहुत से स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं, इसे मगज के बीज भी कहते हैं, यह पोषक तत्वों का खजाना है आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 17, 2023 7:42 PM IST

खरबूजा एक ऐसा फल है जिसका गर्मी के दिनों में काफी मात्रा में सेवन किया जाता है, क्योंकि यह एक पानी से भरपूर फल है। खरबूजे का सेवन बहुत से स्वास्थ्य लाभ देता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि खरबूजे के बीज भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खरबूजे के बीज में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी1 और विटामिन ए जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। खरबूजे के बीज जिंक से भी भरपूर होते हैं और इनके सेवन से कुछ मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट भी मिल सकता है। इस स्वास्थ्यवर्धक खरबूजे के बीजों को अपनी डाइट में शामिल क्यों करना चाहिए, आइए जानते हैं विस्तार से।

खरबूजे के बीज खाने के फायदे - (Benefits of Eating Muskmelon Seeds in Hindi)

दिल के लिए फायदेमंद

खरबूजे के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह हेल्दी फैट हार्ट की ओवरऑल हेल्थ को ठीक रख, दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। इसके सेवन से दिल की मांसपेशियों को आराम मिलने से स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है।

बेहतर पाचन के लिए

खरबूजे के बीज डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं। असल में डाइटरी फाइबर का सेवन हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है। यदि उचित मात्रा में डाइटरी फाइबर का सेवन किया जाए तो बॉवेल मूवमेंट और कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती है। इसलिए खरबूजे के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

खरबूजे के बीजों का सेवन हमारी इम्यूनिटी को यानी किसी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक है। दरअसल खरबूजे के बीज विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखते हैं। इससे कुछ बीमारियों का जोखिम कम होता है।

हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि खरबूजे के बीज का सेवन बहुत सी स्किन बीमारियों से दूर रख सकता है, क्योंकि यह भी विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से स्किन डैमेज कम होता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है। जिससे एजिंग की समस्या कम होती है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो खरबूजे के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि ये डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं।डाइटरी फाइबर युक्त डाइट का सेवन ना केवल पेट के रोगों को कम करता है बल्कि आपकी क्रेविंग और भूख को भी नियंत्रित करता है। जिससे फालतू की कैलोरी इनटेक कंट्रोल होने से वजन कम हो सकता है।

इसके अलावा खरबूजे के बीजों का सेवन आंख, बाल, हड्डियों को स्वस्थ रखता है। यही नहीं कैंसर, डायबिटीज आदि बीमारियों को भी कम करने में सहायक है। लेकिन अपनी डाइट में किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source