आम चूसकर खाने से सेहत को हो सकता है नुकसान, रखें इन बातों का खास ख्याल

प्राकृतिक रूप से पका आम ही सेहत के लिए अच्छा होता है। अप्राकृतिक तरीकों से पकाया गया आम, सेहत के लिए नुकसानदायी हो सकता है। अप्राकृतिक तरीके से पकाए गए आम में कई तरह के केमिकल्स होते हैं। कई बार ऐसे आम में सफेद रंग के कीड़े भी हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 4, 2020 4:09 PM IST

Sucking Mango : बाजार में आम की चमक देखकर हम मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और देखते ही उसे खरीदकर घर ले आते हैं, लेकिन कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि बाहर से खूबसूरत सा दिखने वाला आम अंदर (Sucking Mango) से कैसा होगा? आप जिस आम को खरीद रहे हैं उसकी क्वालिटी (Mango Quality) कैसी होगी? आम कैसे पकाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।

प्राकृतिक रूप से पका आम ही सेहत के लिए अच्छा होता है। अप्राकृतिक तरीकों से पकाया गया आम, सेहत के लिए नुकसानदायी हो सकता है। अप्राकृतिक तरीके से पकाए गए आम में कई तरह के केमिकल्स होते हैं। कई बार ऐसे आम में सफेद रंग के कीड़े भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट से पूछें तो प्राकृतिक रूप से पकने वाले आम सेहत के लिए सबसे ज्याद अच्छे और स्वस्थकारी होते हैं। हालांकि, आम खाते समय हमें कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं-

कैसे पकाया जाता है आम

मार्केट में जब भी आप आम खरीदने जाएं, तो दुकानदार से ये बात जरूर पूछें कि आम को किस तरह से पकाया गया है। बाजार में प्राकृतिक तरीके से पके आम भी मिलते हैं, जो आपके लिए हेल्दी हो सकता है। यदि आप केमिकल से पके आम घर लाते हैं, तो उसे गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद आम इसकी ऊपरी सतह को अच्‍छी तरह से साफ करें। हमेशा कोशिश करें कि केमिकलयुक्त आम को अच्छी तरह से छीलकर ही खाएं।

चूसकर ना खाएं घुले हुए आम

आम को छीलकर खाना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है, लेकिन कुछ लोग आम को चूसकर खाना पसंद (Sucking Mango) करते हैं। अगर आप आम को चूसकर आम खाना पसंद करते हैं, तो इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आम जिस आम का सेवन कर रहे हैं वह घुले हुए न हों। क्‍योंकि, घुले हुए आम में कीड़े होने की संभावना होती है। ऐसे में जब आप बिना देखे आम को चूसकर खाते हैं, तो यह कीड़े आपके पेट में जा सकते हैं। इतना ही नहीं, जब आप आम को चूसकर खाते हैं, तो इसके सतह पर मौजूद केमिकल्स भी आपके पेट में जा सकते हैं। आम ही नहीं, किसी भी तरह के फल और सब्जियों को अच्छी तरह से छीलकर और धोकर खाना चाहिए। क्योंकि इनमें भी कीड़े होने की संभावना होती है।

कच्चे आम को घर में पकाने की करें कोशिश

अगर आपके आसपास के मार्केट में अच्छे आम नहीं मिल रहे हैं, तो कच्चे आम को घर में पकाएं। आप सीधे बाग से या फिर किसी मंडी से कच्‍चे आम घ सकते हैं। बिना केमिकल यूज किए घर में कच्चे आमों को पकाया जा सकता है, जैसा कि पुराने समय में लोग करते थे। आइए जानते हैं घर में किस तरह से पकाएं कच्चे आम-

कैसे पकाएं कच्चा आम?

बाजार में भी कई ऐसे व्यापारी होते हैं, तो कच्चे आम को घरेलू और पारंपरिक तरीकों से पकाते हैं। यह सेहते के लिए सुरक्षित होता है। आम पकाने के लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए सिर्फ आपको आमों को किसी बोरे, पैरा या फिर भूसे में दबाकर रखना होगा। आम को दबाकर रखने से कुछ ही दिनों में आम अच्छी तरह से पक जाएंगा। बोरे के बजाए आप इन आमों को अखबार में भी लपेटकर रख सकते हैं। 4 से 5 दिनों के अंदर ये आम अच्छी तरह से पक जाएंगे।

किचन में मौजूद इन 5 मसालों से हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

कोरोनावायरस से लड़ने में सक्षम है चाय और हरड़, आईआईटी वैज्ञानिकों का दावा