Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूरी है कि हमारे शरीर में सभी तरह के पोषक तत्वों का बैलेंस बना रहे। इन पोषक तत्वों में शामिल विटामिन का संतुलन भी हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज हम आपको विटामिन-ए की कमी के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आपके शरीर में विटामिन-ए की कमी हो जाए तो इसका सीधा असर आपकी आंखों और त्वचा पर देखने को मिलता है। विटामिन-ए हमारी इम्यूनिटी (Immunity) को बूस्ट करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। शरीर में यदि इसकी कमी हो जाए तो इसका सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों, दिल, फेफड़े और किडनी पर पड़ता है। आज हम आपको विटामिन-ए की कमी के लक्षण और इसकी पूर्ति के उपाय बताने जा रहे हैं।
विटामिन-ए की कमी के कारण आपको रतौंधी रोग का खतरा हो सकता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को रात में काफी कम दिखाई देता है। इस विटामिन की कमी के कारण आंखों का कॉर्निया सूख जाता है। यदि इसका इलाज समय रहते न किया जाए तो आंखों के लिए काफी मुश्किल पैदा कर सकता है।
आंखों के साथ-साथ इस विटामिन का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर देखने को मिलता है। इसके कारण हमारी त्वचा का रूखापन पैदा हो जाता है। इसकी कमी से हमारी त्वचा पर एक्जिमा और त्वचा का फटने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा हाथ और होठों का फटना भी इस विटामिन की कमी का संकेत है।
विटामिन-ए की कमी के कारण छोटे बच्चों का शारीरिक विकास काफी प्रभावित होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चों का शारीरिक विकास अच्छा हो सके, तो आपको उनकी डाइट में विटामिन-ए से भरपूर फूड्स को शामिल कराना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन-ए की कमी के कारण हमारी प्रजनन क्षमता पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। हालांकि इस विटामिन का असर महिला और पुरुष दोनों पर समान रूप से होता है, इसलिए इसकी की से दोनों की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है।