यूरिक एसिड को पेशाब के रास्ते से बाहर कर देगा ये स्वाद में खट्टे-मीठे फल , सूजन और दर्द से भी मिलेगी छुट्टी

Best Fruits for Uric Acid : खट्टे-मीठे फलों की मदद से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कुछ फलों की लिस्ट-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2024 2:08 PM IST

Best Fruits for Uric Acid : प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का जरूरत से अधिक सेवन करने से ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यूरिक एसिड के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करने की आवश्यकता होती है। मुख्य रूप से हाई यूरिक एसिड के मरीजों को अपने आहार में फाइबर युक्त फल और साग-सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे खट्टे-मीठे फलों के बारे में बताएंगे, जो आपके ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने वाले खट्टे मीठे फल कौन से हैं?

इन खट्टे-मीठे फलों से कंट्रोल करें यूरिक एसिड

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप अपने आहार में कुछ हेल्दी फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी लिस्ट-

चेरीज से कंट्रोल करें यूरिक एसिड

ब्लड में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप चेरी का सेवन कर सकते हैं। चेरी एक सिट्रिक फ्रूट है, जो स्वाद में खट्टा और हल्का मीठा होता है। यह हमारे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं। अगर आप हाई यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अपने खानपान में चेरी को जरूर शामिल करें। 

अनानास कंट्रोल कर सकता है यूरिक एसिड

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए अनानास का सेवन करें। यह एक सिट्रस फ्रूट है, जो न सिर्फ यूरिक एसिड की कमी को दूर कर सकता है। बल्कि इसमें मौजूद  विटामिन C आपकी कमजोरी इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, अनानास में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, फाइबर इत्यादि मिनरल्स होता है। इससे काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है।

संतरा यूरिक एसिड को करता है कंट्रोल

यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए संतरा का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इससे यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही संतरा का सेवन करने से यह मेटाबोलिक रेट को भी तेज कर सकता है। अगर आप खाने के बेहतर ढंग से डायजेस्ट करना चाहते हैं, तो संतरा को नियमित रूप से अपने आहार में जोड़ें। इससे यूरिक एसिड को भी घटाया जा सकता है। 

ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप अपने आहार में इन खट्टे-मीठे फलों को जोड़ सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो ऐसे में एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.