पेट की चर्बी घटाने में मददगार है ये खास तेल

अगर आप जल्द से जल्द पेट की चर्बी यानी टमी फैट घटाना चाहते हैं तो नारियल तेल को अपने खाने में शामिल करें। आपको एक महीने के अंदर ही फर्क नजर आने लगेगा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 8, 2019 8:44 AM IST

पतली लड़कियों में भी कई बार पेट के हिस्‍से में चर्बी  (Belly fat) जमी होती है। लटका हुआ पेट देखने में तो भद्दा लगता ही है, इससे उनके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी खतरा पैदा होता है। इसलिए हमें अपने आहार और व्‍यायाम में इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि पेट पर अतिरिक्‍त चर्बी जमा न हो। पेट पर जमी इस जिद्दी चर्बी (Belly fat) को घटाने के लिए यानी बेली फैट रिड्यूस करने के लिए आप अपने खाने में नारियल तेल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल खाने से वज़न बढ़ता नहीं बल्कि घटता है। इस तेल से खाना बनाने से कैलोरी बर्न होने का काम जल्दी होने लगता है।

नारियल तेल में मौजूद खास गुण

यह तेल सौंदर्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। पर शायद आप नहीं जानती कि इसे खाने के सेहत लाभ और भी ज्‍यादा हैं। दूसरे तेलों की तुलना में इसकी संरचना अलग होती है। नारियल तेल का फैटी एसिड्स चेन दूसरे तेलों के फैटी एसिड्स चेन की तुलना में मध्यम आकार का होता है। इसका स्‍मोक लेवल भी कम होता है और यह तापजनक (thermogenic) प्रकृति का भी होता है।

कोकोनट ऑयल के सेवन के लाभ

जब आप नारियल का तेल खाते हैं तब पहले यह संग्रहित या जमा (store) होता है फिर टूटता है। इससे फैट बर्न (Belly fat)  होता है और चयापचय (metabolism) का दर बढ़ता है और इसी कारण वज़न घटने की गति बढ़ती है। इसके अलावा मध्यम आकार के फैटी एसिड्स पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आपको ज़्यादा देर तक भूख नहीं लगती है।

coconut oil, coconut oil benefits, eat coconut oil, reduce belly fat with coconut oil. दूसरे तेलों की तुलना में इसकी संरचना अलग होती है। नारियल तेल का फैटी एसिड्स चेन दूसरे तेलों के फैटी एसिड्स चेन की तुलना में मध्यम आकार का होता है। © Shutterstock

क्‍या कहते हैं शोध

लिपिड्स जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार नारियल का तेल आपके चयापचय के दर को बढ़ाकर फैट को बर्न (Belly fat) करता है। इससे पेट की चर्बी जल्दी कम होती है। साथ ही यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाकर हृदय को भी स्वस्थ रखता है।

इस तरह करें इस्‍तेमाल

अध्ययन के अनुसार रोज दो बड़े (लगभग 30 ग्राम) चम्मच नारियल के तेल का सेवन वज़न घटाने (Belly fat) के लिए काफी होता है। आप खाना बनाने में इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। इसमें बनी सब्‍जी का स्‍वाद थोड़ा अलग होता है। पर एक खास किस्‍म की मिठास भी महसूस होती है।

गायब हो जाएगी कमर पर जमी चर्बी, बस पंद्रह मिनट करें यह आसन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source