Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin B12 Deficiency symptoms and treatment: विटामिन बी12 शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह हड्डियों से लेकर ब्रेन और इम्यून सिस्टम के लिए भी बहुत जरूरी है। इसीलिए, जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए (Deficiency of Vitamin B12) तो इससे इन सिस्टम्स और ऑर्गन्स पर भी असर होता है। आमतौर पर देखा जाता है कि शरीर और स्वास्थ्य के लिए जरूरी होने के बावजूद लोगों में विटामिन बी12 की कमी ही अधिक देखी जाती है। इससे यह समझ आता है कि लोगों को विटामिन बी12 की सही खुराक और इसके फायदों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
इस लेख में आइए बात करते हैं विटामिन बी12 की कमी से होनेवाली समस्याओं (health problems due to vitamin b12 deficiency) के बारे में। साथ ही जानें उन फूड्स के बारे में जो विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के तरीकों के बारे में।
विटामिन बी12 शरीर में रक्त कणिकाओं या प्लेट्लेट्स बनाने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए जब शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है तो आपका प्लेटलेट्स काउंट कम हो जाते हैं और इससे एनिमिया जैसी स्थितियां बन जाती हैं।
विटामिन बी12 का लेवल कम हो जाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है।
जब शरीर को विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में नहीं मिला पाता तो इससे आपके ऑप्टिक नर्व को भी क्षति होती है। इससे आपकी नजर धुंधली हो सकती है औऱ आपको साफ-साफ देख पाने में समस्या हो सकती है।
ड्राई स्किन, हाइपर पिगमेंटेशन, विटिलिगो के लक्षण और स्किन पर बार-बार खुजली महसूस होने जैसी समस्याएं विटामिन बी12 की कमी से जुड़ी हुई हो सकती हैं।
इन सबके साथ हमेशा थका-थका-सा महसूस करना या सुस्ती महसूस करना भी विटामिन बी12 की कमी से जुड़ा एक गम्भीर लक्षण हो सकता है।
साल्मन मछली
अंडे, चिकन जैसे पोल्ट्री प्रॉडक्ट्स
दूध, दही, चीज और पनीर
पालक, चुकंदर और मशरूम