
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 13, 2023 10:52 AM IST
इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व
शरीर को मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है। इससे बाहरी इन्फेक्शन जैसे बैक्टीरिया, वायरस जैसे कीटाणुओं से लेकर जहरीले पदार्थों से शरीर की रक्षा होती है। शरीर में सूक्ष्म पोषक तत्व (माइक्रोन्यूट्रिएंट्स) बाहरी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। जो हमारे लिए जरूरी कवच की तरह होते हैं। कुछ पोषक तत्व हमारे शरीर में पहले से होते हैं, तो कुछ हमें हमारी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट की मदद से प्राप्त किया जा सकता है। यहां हम आपको इम्युनिटी को बनाए रखने के लिए जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों (Micronutrient For Boost Immune System) के बारे में बता रहे हैं। और यह भी जानना जरूरी है कि सूक्ष्म पोषक तत्व के कार्य क्या हैं और उन्हें कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
WHO के मुताबिक सूक्ष्म पोषक तत्व वो विटामिन और मिनरल्स हैं, जिनकी जरूरी मात्रा शरीर में होनी बेहद जरूरी है। ये हमारे शरीर की अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। अगर इनमें से किसी कि भी कमी हो जाए तो, तो यह जिंदगी के लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारे शरीर को अपने इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की जरूरत होती है-
विटामिन सी- किसी भी तरह के इन्फेक्शन को रोकने और उसके ड्यूरेशन को कम करने के लिए विटामिन सी जरूरी है। जैसा कि, हर किसी को पता है कि खट्टे फलों में विटामिन सी मिलता है। लेकिन इसके अलावा पालक, केला, शिमला मिर्च, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पपीता और स्ट्रॉबेरी से भी विटामिन सी पाया जा सकता है।
विटामिन ई- यह बेहद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। यह बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के फूल, हेजल नट्स और सोयाबीन के तेल से पाया जा सकता है।
विटामिन ए- सांस से जुड़े इन्फेक्शन से लड़ने के लिए विटामिन बेहद मददगार है। यह एक ऐसा है सूक्ष्म पोषक तत्व है, जिसे हमारा शरीर अपने आप नहीं बनाता। डाइट में नेचुरल चीजें जैसे दूध, दही के अलावा अंडे सैल्मन और हेरिंग जैसी फैटी फिश को शामिल करना चाहिए।
विटामिन डी- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना काल में लगभग 80 फीसदी मरीजों के शरीर में विटामिन डी की कमी थी। सर्दी और फ्लू से खुद को बचाने के लिए डाइट में ऑयली फिश के साथ रेड मीट, लिवर और अंडे की जर्दी शामिल करनी चाहिए।
जिंक- इस सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी से शरीर का इम्यून सिस्टम खराब हो सकता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सीप, केकड़ा, झींगा मछली, काजू, छोले और बीन्स जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
फोलेट- शरीर को हेल्दी रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए फोलेट जरूरी तत्व है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पत्तेदार हरे साग, ब्रोकली, ब्रसेल्स. छोले, मटर, राजमा, ब्रोकली और फोलिक एसिड का सेवन कर सकते हैं।
सेलेनियम- कैंसर से लड़ने के लिए सेलेनियम का शरीर में अहम किरदार होता है। ब्राजील नट्स सेलेनियम के सबसे अच्छे स्रोत होते हैं। इसे ट्यूना, हैम, टर्की, पनीर जैसी चीजों से प्राप्त किया जा सकता है। यह कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी मदद से शरीर में जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।