डायबिटीज के पीड़ित लोगों के लिए वरदान हैं ये लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूट्स, दूर करेंगे मीठे की क्रेविंग

Fruits For Diabetics Patients: डायबिटीज पेशेंट्स को हमेशा लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन का ही सेवन करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : April 10, 2024 9:01 PM IST

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। डेली डाइट में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। हाई-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स आपकी ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। इसलिए डायबिटीज पेशेंट्स को हमेशा लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन का ही सेवन करना चाहिए। खासतौर पर फलों का, क्योंकि हाई-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल ब्लड शुगर को सीधे ट्रिगर कर सकते हैं। ऐसे में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले कुछ फल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

1. जामुन

जामुन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बेस्ट फलों में से एक है। फाइबर से भरे जामुन में एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं। जामुन की गुठलियां भी डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होती हैं।

2. सेब

अपनी डेली डाइट में एक सेब शामिल करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। सेब में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। सेब को हमेशा छिलके के साथ ही खाना चाहिए, क्योंकि इसमें भी काफी फाइबर होता है।

3. संतरा

वैसे तो संतरा हर किसी के लिए हेल्दी होता है, लेकिन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। संतरा विटामिन सी और फाइबर का अच्छा सोर्स है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। वैसे आप दिन में किसी भी समय इस हेल्दी फ्रूट को खा सकते हैं, लेकिन ब्रेकफास्ट में संतरा खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

4. नाशपाती

नाशपाती एक बहुत ही हेल्दी फ्रूट है। यह फाइबर से भरपूर होता है और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत ही सेहतमंद होता है। यह खट्टा मीठा फल आपकी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। नाशपाती आपके पाचन तंत्र को भी सुधारती है। डाइजेशन ठीक रहने से भी ब्लड शुगर का लेवल बैलेंस रहता है।

5. अंगूर

टेस्टी और जूसी अंगूर लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं। इन्हें खाने से आपको फ्रेशनेस भी मिलती है और एनर्जी भी। अंगूर में रेस्वेराट्रोल जैसा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बैलेंस करता है। इससे मीठे की क्रेविंग भी कम होती है।

6. आड़ू

आड़ू बहुत ही हेल्दी फ्रूट है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करके आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण आप इसे भरपूर मात्रा में खा सकते हैं। हाई फाइबर के कारण यह आपके पाचन तंत्र को भी सुधारता है।

7. पपीता

पपीते में काइमोपैन और पपेन नामक दो शक्तिशाली एंजाइम होते हैं। ये दोनों ही कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट्स को आसानी से पचाने में मददगार होते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ने या गिरने की परेशानी नहीं होती। वहीं हाई फाइबर के कारण यह ब्लड शुगर के अब्जॉर्शन को धीमा भी करता है।

8. आलूबुखारा

आलूबुखारा में एंथोसायनिन और अन्य फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। इस टेस्टी फल में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरे होते हैं जो सेहतमंद रहते हैं। अगर आपको मीठा खाने का मन करे तो इस फल का सेवन करें, आपकी क्रेविंग भी खत्म होगी और फायदा भी मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source