Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पत्तागोभी के कीड़े खा जाते हैं ‘दिमाग’, इस तरह करें सब्जी की सफाई और रहें हेल्दी

Patta Gobhi Ke Kide: कई स्टडीज में भी पत्तागोभी के कीड़ों को ब्रेन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं बढ़ने के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

पत्तागोभी के कीड़े खा जाते हैं ‘दिमाग’, इस तरह करें सब्जी की सफाई और रहें हेल्दी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 20, 2024 4:07 PM IST

How to clean cabbage before eating: सर्दियों में अच्छी क्वालिटी की तरह-तरह की सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं इसीलिए, लोग इन सब्जियों का सेवन भी खूब करते हैं। साग (Saag) से लेकर गाजर का हलवा (Gajar ka halwa) और मूली के परांठों (Mooli ke parathe) से लेकर गोभी मंचूरियन (Gobhi manchurian) अलग-अलग तरह की डिशेज हर किसी की रसोई में पकती हैं। विशेषकर फूलगोभी (Cauliflower), पत्तागोभी (Cabbage) और गांठगोभी जैसी सब्जियां सर्दियों की शान कही जाती हैं, क्योंकि सर्दियों में ना केवल ये सब्जियां आपके शरीर का पोषण करती हैं बल्कि, ठंड से शरीर को सुरक्षा भी देती हैं।

हालांकि, इन सब्जियों का सेवन करते समय अगर आप सावधान नहीं रहते तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है। विशेषकर पत्तागोभी का सेवन आपके ब्रेन को बुरी तरह क्षति (damage to brain) पहुंचा सकता है। दरअसल, कई मेडिकल रिपोर्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा पत्तागोभी में पाए जाने वाले एक कीड़े (worm in cabbage) के बारे में लोगों को सावधान किया जाता रहा है। यह कीड़ा पत्तागोभी खाने वाले व्यक्ति के शरीर में पहुंच सकता है और उनके मस्तिष्क को नुकसान (worm in cabbage can harm brain) पहुंचा सकता है।

पत्तागोभी में मिलने वाला यह कीड़ा सब्जी पकने के बाद भी रहता है जिंदा

दरअसल, पत्तागोभी ठीक जमीन के ऊपर उगने वाली सब्जी है। मिट्टी में टीनिया सोलियम (taenia solium) नामक कीड़े मौजूद होते हैं और ये कीड़े अपने अंडे भी मिट्टी में देते हैं। पत्तागोभी जो जमीन के ऊपर ही लगी हुई होती है इसीलिए, मिट्टी में मौजूद कीड़े सब्जी के सम्पर्क में आते हैं। टीनिया सोलियम के अंडे पत्तागोभी में चिपक जाते हैं और कई बार पानी से साफ करने के बाद भी सब्जी में चिपके रहते हैं। इन कीड़ों को टेपवर्म (Tapeworm) के नाम से भी जाना जाता है। यह कीड़ा आकार में पतले धागे जैसा होता है और पत्तागोभी की परतों के बीच छुपा हुआ मिलता (Pattgobhi mein keeda) है। यह कीड़ा सब्जी पकाने के बाद भी जिंदा रहता है इसीलिए, पत्तागोभी का सेवन करने से यह शरीर में पहुंच जाता है। पत्तागोभी का कीड़ा दिमाग में सूजन बढ़ा सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के दिमाग की नसें फट भी सकती हैं या उसे ब्रेन को बुरी तरह नुकसानहो सकता है। इस स्थिति को न्यूरोसिस्टीसर्कोसिस (neurocysticercosis) कहा जाता है।

Also Read

More News

इस कीड़े से बचने के लिए आपको सब्जी की सफाई सही तरीके से करनी चाहिए, ताकि यह कीड़ा सब्जी के साथ ना रहे और आपके पेट में ना पहुंचे।

क्या है पत्तागोभी साफ करने का सही तरीका? (Right way to wash cabbage and clean germs in hindi.)

पत्तागोभी की सफाई करते हुए पत्तागोभी की ऊपर की मिट्टी और सूखी हुई परतें हटा दें। फिर, पत्तागोभी की अंदर की परतें खोल-खोलकर हरेक एक परत अलग कर लें।

अब एक बर्तन में गुनगुना पानी भरें और इसमें 3-4 चम्मच नमक मिलाएं।

पत्तागोभी की सभी परतों को गुनगुने पानी और नमक(Hot water with salt) के घोल में डाल दें।

सब्जी को 20 मिनट के लिए इसी पानी में रहने दें। फिर, पत्तागोभी को नमक वाले पानी से निकालकर सादे या ठंडे पानी से 2-3 बार धोएं।

पत्तागोभी को अच्छी तरह रगड़-रगड़कर साफ करें।

अब पत्तागोभी को किसी छलनी या जालीदार बर्तन में थोड़ी देर के लिए रख दें।

सारा पानी निथर जाने के बाद आप सब्जी को काटकर पका सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।