Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत मुश्किल हो गया है। एक तो आजकल किसी भी व्यक्ति के पास समय नहीं है और वह कभी दिन तो कभी रात की शिफ्ट में काम करता है। ऐसा करने के कारण उसके शरीर का संतुलन ठीक नहीं रहता है और अक्सर बीमार पड़ता रहता है। साथ ही समय न होने के कारण लोग अक्सर बाहर का खाना खाते हैं, जो अक्सर फूड पॉइजनिंग या अन्य कई बीमारियों का कारण बन जाता है। हालांकि, अक्सर हम यही सोचते हैं कि घर का खाना सुरक्षित होता है और जो लोग घर का खाना खाते हैं, वे बीमार नहीं पड़ते हैं। वैसे तो यह सच भी है क्योंकि बाहर के जंक फूड की तुलना में घर का खाना काफी अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हमारी सेहत को स्वास्थ्यवर्धक गुण भी प्रदान करता है। लेकिन हर बार ऐसा सच नहीं होता है, कई बार घर का खाना भी जंक फूड की तरह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, आपको यह बात थोड़ी अटपटी लग सकती है, लेकिन यह सच है। अमेरिका एक एक न्यूट्रिशनिस्ट कोरी एल रोड्रिगेज (Cory L Rodriguez) अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर करके बताया कि घर पर खाई जाने वाली कुछ ऐसी चीजें हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
View this post on Instagram
चिकन व अन्य प्रकार के मीट को आमतौर पर सुरक्षित व स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद माना जाता है। हालांकि, यदि इसे अच्छे से न पकाया जाए तो यह अत्यधिक खतरनाक खाद्य पदार्थों में से एक हो सकता है। कच्चे मांस में कई प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस व फंगी हो सकते हैं, जो शरीर में जाकर अनेक रोगों का कारण बन सकते हैं। वहीं यदि मांस के अच्छे से पका लिया जाए तो ये सभी रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत का खजाना माना जाता है और यह सच भी है क्योंकि इनमें अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। हालांकि, आजकल मिलने वाले लैट्यूस व अन्य सलाद के पत्ते पैकिंग में आते हैं, जिन पर अनेक प्रकार के प्रिज़र्वेटिव अन्य प्रकार की रोगाणुनाशक दवाएं हो सकती हैं। ये दवाएं कुछ लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यदि आप पैकिंग वाले सलाह खरीद कर लाते हैं, तो उसे खाने से पहले अच्छे से धो लें और साथ ही उसकी ऊपरी पत्तियों को हटा दें।
तरबूज सबसे हेल्दी फलों में से एक है और यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। लेकिन आजकल डिब्बाबंद पैकिंग में आने वाले तरबूत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं यदि आप बाहर से कटा हुआ तरबूज ला रहे हैं, तो वह अनेक प्रकार के बैक्टीरिया व वायरस का घर हो सकता है, जो पेट में जाते ही आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकता है।
अक्सर जिन क्षेत्रों में मीट की सप्लाई नहीं होती हैं, वहां पर स्टोर किया गया या फ्रोजन मीट मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिए इतना अच्छा विकल्प नहीं है। वैसे तो फ्रोजन मीट को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन फिर भी ताजे मांस की तुलना में इसमें कम पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही कई बार स्टोर के फ्रिज में अच्छी तरह से सफाई न होने के कारण उसमें रखा मीट दूषित हो सकता है। वहीं कई बार फ्रोजन मीट का यह भी पता नहीं चल पाता है कि वह कितना पुराना है।
चावल को सेहतमंद व देशी आहार में शामिल किया जाता है और भारत में बड़े चाव से इसे खाया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार दुकानों पर मिलने वाले कुछ चावल को एक अलग प्रोसेस से गुजार कर बेचा जाता है, जिसके बाद वे सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक खास प्रोसेस की मदद से चावलों को उबालकर फिर से सुखा दिया जाता है, जिससे चावल में मौजूद पोषक तत्वों का स्तर कम हो जाता है और कई बार इससे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।