एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ थकान भी कम करते हैं ये खास नुस्‍खे, इस तरह करें इस्‍तेमाल  

थकान लगातार बढ़ जाए तो इससे न केवल उनका काम प्रभावित होता है बल्कि वे मानसिक तौर पर भी निराशा और तनाव का अनुभव करने लगती हैं, पर हमारे घर में ही कुछ ऐसे उपाय मौजूद हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी थकान को दूर कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 19, 2019 6:28 PM IST

घर-बाहर की जिम्‍मेदारियां संभालते हुए अकसर महिलाएं थकान महसूस करने लगती हैं। अगर यही थकान लगातार बढ़ जाए तो इससे न केवल उनका काम प्रभावित होता है बल्कि वे मानसिक तौर पर भी निराशा और तनाव का अनुभव करने लगती हैं। जो बढ़ते-बढ़ते अवसाद का रूप भी ले सकती है। आइये हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नस्‍खे जिनसे छूमंतर हो जाएगी आपकी थकान।

यह भी पढ़ें - अगर आप भी पीरियड्स के दौरान ज्यादा स्‍मोकिंग करती हैं, तो हो जाएं सावधान !

पानी की सही मात्रा लें

पानी की सही मात्रा आपके शरीर को ऊर्जावान बनाती हैं तथा आपकी थकान को मिटाती है। आपको प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। इसके अलावा आप घर निर्मित जूस भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें - चित्‍त को शांत करता है ध्‍यान, हर रोज बस पंद्रह मिनट करें अभ्‍यास

मुलैठी का सेवन करें

मुलैठी एक ऐसी वस्तु है जो आपकी बॉडी में कोर्टिसोल को बढ़ाती है। इसके अलावा यह आपके शरीर में तनाव से लड़ने वाले हार्मोंस को भी बढ़ाती है। इसके सेवन के लिए आप एक कप गर्म पानी लें ततः उसमें एक चम्मच मुलैठी पाऊडर 10 मिनट मिलाएं तथा चाय की तरह से ही पी लें। इसको आप एक माह में 3 बार पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें – लगातार काम के बाद भी दिखना है फ्रेश तो अपनाएं ये टिप्स

अश्वगंधा का करें सेवन

इसका सेवन करने से आपका थकान तथा तनाव कम होता है। यह आपकी इम्यूनिटी, नींद तथा चिंता की समस्या को भी अच्छा करने में सहायक होता होता है। आप राटा को सोने से पूर्व एक गिलास पानी में शहद और अश्वगंधा पाउडर की एक छोटी चम्मच को मिलाकर पीजिये। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी तथा आपकी थकान हमेशा दूर रहेगी।

विटामिन बी वाले पदार्थ लें

आपको बता दें की विटामिन बी शारारिक कोशिकाओं के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, अनाज युक्त पदार्थ तथा बींस आदि खा सकते हैं। यह सभी चीजें आपके शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करती हैं।

कोकोनट ऑयल का उपयोग करें

थकान को मिटाने के लिए कोकोनट ऑयल बहुत कारगर होता है। इसमें हेल्दी फैट होता है जो आपकी बॉडी को एनर्जी देता है। आप इसका सब्जी में उपयोग कर अपनी डाइट में ले सकते हैं।

खाएं विटामिन सी वाले पदार्थ

यह एक ऐसा पदार्थ होता है जो थकावट को ख़त्म करने में आपकी हेल्प करता है। असल में यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके लिए आप कीवी, टमाटर, संतरा तथा स्ट्रॉबेरी और अंगूर आदि खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source