
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 4, 2021 1:22 PM IST
एनिमल प्रॉडक्ट में हाई मात्रा में प्रोटीन होता है
Vegetarian Foods for Weight Gain- आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो अंडरवेट हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद उनका वजन नहीं बढ़ता है। ऐसे लोग अगर वेजिटेरियन हों तो दिक्कत और बढ़ जाती है। क्योंकि एनिमल प्रॉडक्ट में हाई मात्रा में प्रोटीन होता है, जबकि वेजिटेरियन आइटम में थोड़ा कम प्रोटीन होता है। लेकिन जो लोग ये समझते हैं कि वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन नहीं होता तो, हम इसे एक गलतफहमी ही समझेंगे। जो लोग वेगन डाइट पर होते हैं या सिर्फ वेजिटेरियन खाना खाते हैं उनसे अक्सर सवाल किया जाता है 'वेगन तो ठीक है लेकिन तुम प्रोटीन कहां से लोगे? सप्लीमेंट वगैरहा ट्राई करते हो क्या?' जबकि ऐसे लोग इस बात से अनजान होते हैं कि वेजिटेरियन डाइट में भी कई चीजें ऐसी हैं जिनमें काफी प्रोटीन होता है और ये वजन बढ़ाने में भी मदद करती हैं। आज हम आपको 3 ऐसे स्नैक्स बता रहे हैं जिन्हें बनाने में बहुत कम समय लगता है लेकिन ये आपको हाई प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी देते हैं।
शायद बहुत से लोगों ने इसका नाम भी सुना हो। दरअसल ये डिश भारत में ज्यादा पापुलर नहीं है। ये डिश बहुत हेल्दी है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। अगर आप अंडरवेट हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको 100gm अच्छी तरह से पके हुए छोले चाहिए, इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच पानी डालें, लहसुन का पेस्ट डालें, आधा चम्मच नींबू और 10gm ताहिनि पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप स्वादिष्ट और हेल्दी हम्मस तैयार हैं। आप इसे ब्रेड या रोटी के साथ भी खा सकते हैं और ऐसे भी खा सकते हैं। आप एक बार में थोड़े ज्यादा छोटे उबालकर फ्रिज में 3-4 दिनों के लिए रख सकते हैं और जब आपका हम्मस खाने का मन करें तो 2 मिनट में इसे तैयार करें।
पीनट बटर जो मूंगफली से तैयार होता है, ये फैट और प्रोटीन का सीधा स्त्रोत है। जबकि ओट्स में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है। पीनट बटर और ओट्स को बॉडी बिल्डिंग करने वाले और जिम जाने वाले खाते हैं। ओट्स और पीनट बटर का मिश्रण सेहत को गजब के फायदे देता है। इसे बनाने के लिए आपको 50gm ओट्स को पानी में उबालना है। अब इसे मिक्सी में ब्लेंड कर एक कटोरी में निकालें और इसमें 30gm पीनट बटर मिलाएं। अच्छी से मिक्स करें और आपका हाई प्रोटीन स्नैक्स खाने के लिए एकदम तैयार है। ओट्स के फायदे और नुकसान भी जानिए।
सोया चंक प्रोटीन का इतना सबसे जबरदस्त और सस्ता स्त्रोत है कि मार्किट में आसानी से मिल भी जाएगा और आपको खरीदने में दिक्कत भी नहीं होगी। सोया चंक से हेल्दी डिश बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को पानी में उबालें। जब ये सॉफ्ट हो जाएं तो इसका पानी निचोड़ लें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, नींबू और रेड सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आपकी सोया चंक रेसिपी तैयार हैं। सोया चंक की हेल्दी रेसिपी