प्रोटीन पाउडर से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये 4 जड़ी-बूटियां, ऐसे इस्तेमाल करने से मिलेगा डबल फायदा

Ayurvedic supplements: आयुर्वेद में कई ऐसी खास तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो शरीर की कमजोरी दूर करने और मसल बिल्ड करने में प्रोटीन पाउडर की तरह मदद करती हैं। जानें वर्कआउट करने के लिए कौन सी जड़ी-बूटियां फायदेमंद।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 18, 2023 10:32 AM IST

Ayurvedic herbs for muscle growth: शरीर को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं होता है, उसके साथ सही डाइट का होना भी जरूरी है। खासतौर पर यदि आप शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपकी डाइट में प्रोटीन वाले फूड्स होना बहुत जरूरी है। लेकिन सिर्फ प्रोटीन फूड्स ही नहीं कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां भी हैं, जो आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। खासतौर पर जिन लोगों को अक्सर थकान या कमजोरी रहती है या फिर जो व्यक्ति किसी लंबी बीमारी से स्वस्थ हुए हैं, उनके लिए ये खास जड़ी-बूटियां बेहद फायदेमंद हो सकती हैं। ये जड़ी-बूटियां न सिर्फ शरीर को एनर्जी देती हैं, साथ ही पहले से हुई कमजोरी को दूर करन में भी मदद कर सकती हैं। यदि आपको किसी कारण से कमजोरी महसूस हो रही है, तो ये जड़ी-बूटियां आपके लिे किसी प्रोटीन से कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं शरीर को भरपूर एनर्जी देने वाली इन खास 3 जड़ी-बूटियों के बारे में।

1. अश्वगंधा (Ashwagandha for muscle growth)

खासतौर पर जो लोग वर्कआउट करते हैं उनके लिए अश्वगंधा काफी फायदेमंद हो सकती है। अश्वगंधा एक प्रकार का आयुर्वेदिक सप्लीमेंट है, जो न सिर्फ आपको एनर्जी देता है बल्कि मसल बिल्ड में भी मदद करता है। अश्वगंधा पर कई रिसर्च किए जा चुके हैं और इनमें पाया गया है कि वर्कआउट करने वालों के लिए अश्वगंधा बेहद फायदेमंद है। आजकल अश्वगंधा के सप्लीमेंट्स मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।

2. गोक्षुरा (Gokshura for muscle growth)

इसे गोखरू के नाम से भी जाना जाता है, जो आपके शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहद काम आ सकता है। मसल बिल्ड करना हो या फिर स्ट्रेथ को बढ़ाना है, यह शरीर के अंदर जाकर एक तरह से प्रोटीन का काम करता है। गोक्षुरा लेने से शरीर टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है, जो लीन मसल प्रोडक्शन में मदद करता है। यदि आप मसल बिल्ड करना चाहते हैं, सिर्फ प्रोटीन सप्लीमेंट ही नहीं बल्कि गोक्षुरा सप्लीमेंट्स भी लेना शुरू करें।

3. जिनसेंग (Ginseng for muscle growth)

जिन लोगों को कमजोरी या थकान महसूस हो रही है, उनके लिए जिनसेंग बेहद खास जड़ी-बूटी हो सकती है। साथ ही वर्कआउट करने वाले या जिन लोगों को मसल बिल्ड करना है उनके लिए भी जिनसेंग बेहद फायदेमंद हो सकता है। यदि आप वर्कआउट और सही डाइट लेने के बाद भी मसल बिल्ड या वेट गेन नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको जिनसेंग सप्लीमेंट्स भी एक बार जरूर ट्राई कनरा चाहिए। कुछ अध्ययनों के मुताबिक लगातार 30 दिन जिनसेंग सप्लीमेंट्स लेने से वेट, मसल और परफोर्मेंस में काफी सुधार देखा जा चुका है।

4. सफेद मूसली (Safed musli for muscle building)

बॉडी बिल्डर्स के लिए सफेद मूसली काफी फायदेमंद जड़ी मानी जा चुकी है। यह न सिर्फ स्टैमिना और स्ट्रेंथ को बढ़ाती है। इस आयुर्वेदिक जड़ी का सही तरीके से इस्तेमाल करने से मसल बिल्ड करने में भी बहुत मदद मिलती है। वर्कआउट करने के बाद मसल रिपेयर करने में भी सफेद मूसली काफी मदद कर सकती है और प्रोटीन सप्लीमेंट्स की तरह मसल बिल्ड करने में मदद मिलती है।

हालांकि, यदि आप मसल गेन करना चाहते हैं या फिर कमजोरी या थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ये जड़ी-बूटियां लेने का सोच रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें। ऐसा माना गया है कि कुछ लोगों के शरीर में ये जड़ी-बूटियां लेने से विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source