... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 5, 2019 5:27 PM IST
आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन-बी तथा फास्फोरस बहुतायत में होता है। आलू खाते रहने से रक्त वाहिनियां बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती हैं तथा कठोर नहीं होने पातीं! © Shutterstock
शाम के समय लिया जाने वाला हल्का स्नैक्स न केवल शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि यह मूड को भी फ्रेश करता है। लंच से डिनर के बीच का यह समय आप चाहें तो हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जो न केवल टेस्टी है, बल्कि हेल्दी भी है।
यह भी पढ़ें - सीख लें खाने का यह तरीका, सेहत को होगा डबल फायदा
आलू के फायदे
शाम के स्नैक्स के लिए आलू से बनी रेसिपीज ट्राय की जा सकती हैं। आलू न केवल सदाबहार सब्जी है, बल्कि इसे किसी भी व्यंजन में स्वादिष्ट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन-बी तथा फास्फोरस बहुतायत में होता है। आलू खाते रहने से रक्त वाहिनियां बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती हैं तथा कठोर नहीं होने पातीं, इसलिए आलू खाकर लम्बी आयु प्राप्त की जा सकती है।किसी मेहमान को नाश्ते में कुछ आसान और जल्दी बनने वाला स्वादिष्ट स्नैक्स खिलाना हो तो आलू के स्नैक्स एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह भी पढ़ें - फिटनेस के चक्कर में भूल तो नहीं गए यह पौष्टिक सब्जी
तो आइए जानते हैं आलू स्नैक्स रेसिपी बनाने की सरल विधि-
सामग्री:
दो उबले आलू,
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून चाट मसाला
4 टीस्पून पोहे का पाउडर
नमक स्वादनुसार
यह भी पढ़ें – कौन से हैं वे आहार, जो बन सकते हैं पथरी का कारण
बनाने की विधि :
दोनों आलू को तोड़कर उसमें मसाला नमक आदि मिलाकर मैश करें। इसके बाद एक कम पोहे को ग्राइंड किया हुआ पाउडर आलू के मिश्रण में मिलाएं। ध्यान रखें के कि पोहे उतने मिलाएं जिससे कि मिश्रण का गीलापन कम हो जाए। अब मिश्रण तैयार होने के बाद उसके किसी भी आकार में बनाकर एक प्लेट में रखें। इसके बाद कड़ाई में ऑयल के साथ डीप फ्राई करें। इन्हें सुनहरे लाल होने तक पकाएं। अब देखेंगे कि आपके स्नैक्स तैयार हो गए हैं। आप चाहें तो इन्हें सॉस या दही या चाय के साथ सर्व गरमागरम सर्व कर सकते हैं।