
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 21, 2023 3:16 PM IST
Healthy green foods to eat: जब भी हेल्दी खाने पीने की बात आती है, तो उनमें हरी सब्जियों का नाम सबसे पहले आता है। यह सच भी है, हमारे स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं, जिससे हमें कई अलग-अलग फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या सिर्फ हरी सब्जियां ही हेल्दी होती हैं और खाने पीने की अन्य हरी चीजें हेल्दी नहीं होती हैं। हालांकि, हर हरी चीज को हेल्दी तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन हां कुछ हरे फूड्स हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हेल्दी होते हैं और इनके बारे में हम आपको इस लेख में बता सकते हैं। जिस प्रकार के हरी सब्जियों को खाने से आपके स्वास्थ्य को कई अलग-अलग फायदे मिलते हैं, उसी प्रकार ये हरे फूड्स भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
वैसे तो दालें सभी प्रकार की हेल्दी होती हैं और इनका सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को कई अलग-अलग फायदे मिल सकते हैं। लेकिन अगर हरी दाल की बात की जाए तो यह सबसे ज्यादा हेल्दी मानी जाने वाली दालों में से एक है। हरी दाल को मूंग की दाल या साबुत मूंग भी कहा जाता है। मूंग की दाल में एक नहीं बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स छिपे होते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद करती है और साथ ही खूब मात्रा में फाइबर होने के कारण कब्ज को दूर करने में भी यह आपकी काफी मदद कर सकती है।
ज्यादातर लोग मटर को सब्जी मान लेते हैं और हरे मटर को हरी सब्जी मान के बैठे हुए हैं। लेकिन आपको बता दें कि मटर हरी सब्जी तो दूर की बात सब्जी भी नहीं है। दरअसल मटर एक प्रकार की फली होता है और इसलिए इसे हरी सब्जियों नहीं बल्कि हरे फूड्स की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। मटर में खूब फाइबर होता है, जो कब्ज की बीमारी को दूर करने, हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। हरी सब्जियों की ही तरह हरे मटर भी काफी हेल्दी माने जाते हैं।
जिस प्रकार हरी सब्जियां अलग-अलग प्रकार की होती हैं और उनका सेवन करना कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। उसी प्रकार हरे फलों का सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर एवोकाडो, नाशपाती, अंगूर और हरे रंग की सेब का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको हेल्दी और बीमारियों से दूर रहना है, तो आपको अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल जरूर करना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.