बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने की ताकत देते हैं विटामिन डी से भरपूर ये फूड्स, देखिए लिस्ट

Vitamin D For Bad Cholesterol: अपनी डेली डाइट में विटामिन डी को शामिल करके आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 24, 2024 7:01 AM IST

तला, चटपटा, मसालेदार भोजन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल आज के समय में लोगों के लिए एक बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बन गई है। शरीर में जैसे-जैसे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है, वैसे-वैसे हार्ट, स्ट्रोक सहित कई बीमारियां आपको घेर लेती हैं। इन परेशानियों से विटामिन डी आपका बचाव कर सकता है। अपनी डेली डाइट में विटामिन डी को शामिल करके आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकते हैं। कुछ सुपरफूड इसमें आपके मददगार हो सकते हैं।

1. फैटी फिश

फैटी फिश का नाम सुनकर आप टेंशन में न आएं। इसके नाम पर बिलकुल न जाएं, ये फिश बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है। खासतौर पर मैकेरल, सैल्मन और सार्डिन जैसी ठंडे पानी में मिलने वाली फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स होती हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर को विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल होता है।

2. अंडे

हेल्दी रहने के लिए अंडे अच्छे माने जाते हैं। अंडे की जर्दी विटामिन डी से भरपूर होती है। अध्ययन बताते हैं कि अंडे का सीमित मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। उल्टा इससे विटामिन डी का लेवल बढ़ता है, जो शरीर के लिए हेल्दी है। इससे आपकी हेल्थ पर कई पॉजिटिव असर नजर आते हैं।

3. कॉटेज चीज

विटामिन डी पाने का टेस्टी विकल्प है कॉटेज चीज। कॉटेज चीज न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि यह विटामिन डी का पावरहाउस होता है। दूध से बनने के कारण यह आपकी पूरी हेल्थ के लिए अच्छा रहता है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के लिए आप लो फैट दूध से बने चीज का नियमित सेवन करें। आप इसे सब्जी, सलाद या फिर कच्चा भी खा सकते हैं।

4. कॉड लिवर तेल

मछली से मिलने वाला कॉड लिवर ऑयल विटामिन डी के साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड से लबालब होता है। सदियों से इसका उपयोग कोलेस्ट्रॉल कम करने ​सहित अन्य हेल्थ बेनिफिट्स के लिए किया जाता रहा है। यह हार्ट और ब्रेन दोनों के लिए अच्छा होता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी बहुत आसान होता है।

5. खट्टे फल

संतरे, बैरीज जैसे खट्टे रसीले फलों में विटामिन डी काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इनमें मौजूद विटामिन सी के कारण कई हेल्थ ​बेनिफिट्स भी होते हैं।

6. मशरूम

मशरूम इन दिनों लोगों की फेवरेट सब्जियों में शामिल है। इसमें नेचुरल विटामिन डी होता है। ऐसे में वेजिटेरियन लोगों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। मशरूम को आप सूप, सब्जी, स्नैक्स आदि कई प्रकार से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source