कैल्शियम की कमी करते हैं ये खाद्य पदार्थ

शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होती है. इसके अलावा हमारे शरीर में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसकी सही जानकारी न होने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन बी 12 की कमी होने लगती है. हम यहां पर ऐसे ही कुछ फूड और पेय पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम करने का काम करते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 2, 2019 7:36 PM IST

हमारी जीवनशैली और खान-पान सेहत पर सीधा असर डालते हैं. शरीर में पोषक तत्वों की कमी कुछ खान-पान की चीजें भी करती हैं. जी हां, हम बदलती जीवनशैली के ऐसे दौर में हैं जहां ऐसे खाद्य पदार्थ भी खा रहे हैं, जो शरीर में कैल्शियम जैसे पोषक तत्व को कम करने का काम करते हैं. शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होती है. इसके अलावा हमारे शरीर में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसकी सही जानकारी न होने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन बी 12 की कमी होने लगती है. हम यहां पर ऐसे ही कुछ फूड और पेय पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम करने का काम करते हैं.

कॉफी का अधिक सेवन कैल्शियम कम करता है 

जी हां, अगर आप दिन में दो कप से अधिक कॉफी का सेवन करते हैं, तो आपके लिए खतरे की घंटी बजने ही वाली है. कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. कैफीन की अधिक मात्रा शरीर में विटामिन बी 12 के साथ विटामिन डी 3 को बनने से रोकता है. अगर आप भी बहुत अधिक कॉफी पीने की लत में हैं, तो तुरंत इसे बंद कर दें. खाली पेट कॉफी का सेवन भी कैल्शियम की कमी करता है.

कोल्ड ड्रिंक्स कैल्शियम के दुश्मन

लाइफस्टाइल में कोल्ड ड्रिंक्स का स्थान बन ही गया है. लेकिन जरूरत से अधिक कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन आपकी हड्डियों का दुश्मन है. क्योंकि बहुत अधिक फॉस्फोरस की मात्रा कोल्ड ड्रिंक्स में होती है, जो कैल्शियम के स्तर को कम करने का काम करता है.

चॉकलेट का अधिक सेवन

हमारी रोजमर्रा की आदत में चॉकलेट का अपना स्थान है. बच्चे से बड़े सभी चॉकलेट खाना पसंद करते हैं. लेकिन रोजाना चॉकलेट खाना आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि चॉकलेट में पाये जाने वाले पदार्थ कैल्शियम के उत्पादन को कम करते हैं. वैसे तो रोजाना चॉकलेट खाने के फायदे भी है, लेकिन मात्रा और समय भी काफी कुछ निर्भर करता है.

अल्कोहल का अधिक सेवन 

सेहत के लिए अल्कोहल का अधिक सेवन खतरनाक है. यह बात हम सभी जानते हैं. लेकिन इसे हम नजरअंदाज करते हैं. अगर आप भी रोजाना शराब, बीयर पीते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि अल्कोहल से शरीर का कैल्शियम लेवल कम होता है.