
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 16, 2025 6:48 PM IST
Foods increasing risk of heart attack: हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे शब्द डरावने हैं लेकिन इन दिनों अब ये शब्द बार-बार सुनायी देते हैं। कम उम्र में हार्ट अटैक से मरने वाले लोगों के बारे में खबरें जहां सुनने-पढ़ने को मिलती हैं वहीं, अपने आसपास के लोगों में भी हार्ट डिजिज और हार्ट अटैक जैसी घटनाओं के बारे में अक्सर लोगों को सुनने में आ ही जाता है। हार्ट अटैक का रिस्क जहां पहले एक निश्चित उम्र के बाद ही बढ़ता था वहीं, अब 35-40 साल के लोग भी बड़ी हार्ट डिजिज से पीड़ित हैं और उन सभी में हार्ट अटैक का रिस्क (Risk of heart attack) भी देखा जा रहा है।
दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का रिस्क बढ़ाने में जहां कुछ हद तक पारिवारिक हिस्ट्री और पुरानी बीमारियों की भी भूमिका होती है। वहीं, लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी गलतियां भी हार्ट को कमजोर करने (Weakening your heart) और बीमारियों की चपेट में पहुंचाने का काम करती हैं। इसीलिए, लोग अब जब धीरे-धीरे अपनी हार्ट हेल्थ को लेकर सजग और सचेत हो रहे हैं, ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सही तरह की लाइफस्टाइल और डाइट भी बहुत जरूरी है। डाइट हार्ट हेल्थ को सुधारने या बिगाड़ने में एक बड़ी भूमिका निभाती है जैसे, अगर आप हाई-फैट फूड्स खा रहें तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने (Increasing bad cholesterol) और हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ सकता है।
लोगों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बाजार में तरह-तरह के नेचुरल और फोर्टिफाइड फूड्स (Fortified foods) उपलब्ध हैं। ये फूड्स लोगों की न्यूट्रिशनल जरूरत पूरी करने के साथ-साथ उन्हें हेल्दी रहने में भी मदद करते हैं। हालांकि, बाजार में आपको कुछ ऐसे फूड्स भी मिल जाते हैं जो हेल्दी होने का दावा तो करते हैं पर ये आपके हार्ट के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। यहां पढ़ें उन्हीं फूड्स के बारे में जिन्हें बहुत से लोग हेल्दी समझकर रोजाना खाते हैं लेकिन, असल में ये आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत खराब साबित हो सकते हैं।
आपके किचन में रोजमर्रा की कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने रिफाइंड ऑयल या तेल आपकी हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। कुकिंग ऑयल में पाए जाने वाले फैट्स ट्राईग्लिसराइड का लेवल बढ़ा सकते हैं। ये फैट्स शरीर की सूजन या इंफ्लेमेशन बढ़ाने का काम करते हैं। रिफाइंड ऑयल कई तरह की प्रोसेसिंग से गुजरते हैं जिससे तेल में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। रिफाइंड ऑयल में ट्रांस फैट्स की मात्रा अधिक होती है जो बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकते हैं। इससे, हार्ट डिजिज, मोटापा और हाई बीपी का रिस्क बढ़सकता है।
फाइबर से भरपूर, ओट्स, घी, गुड़ और अन्य हेल्दी चीजों का से बने होने का दावा करने वाले हेल्दी बिस्किट्स या डाइजेस्टिव बिस्किट्स का सेवन हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस तरह के बिस्किट्स में अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ा सकते हैं, जो हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।
बहुत से लोग रोजाना सुबह नाश्ते में पैकेटबंद फ्रूट जूस पीते हैं। लेकिन, इस प्रकार के जूसेस में शक्कर और फ्रूक्टोज से भरपूर कॉर्न सिरप होता है। ये सभी चीजें शरीर में पहुंचने के बाद ब्लड शुगर लेवल, मोटापा और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।