... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 21, 2018 12:55 AM IST
हड्डियों से ही मानव शरीर का ढांचा बनता है .© Shutterstock
हड्डियां हमारे शरीर के ढांचे का निर्माण करती हैं, जैसा कि हम सब जानते हैं कि मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम व विटामिन डी दोनों की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे आहार भी हैं जिनका असर हड्डियों के घनत्व पर पड़ता है। ये हैं कुछ ऐसे आहार जो आपकी हड्डियों को खोखला बनाते हैं।
प्रोटीन का अधिक सेवन
प्रोटीन का सेवन हड्डियों के घनत्व को संतुलन में रखता है। अगर लंबे समय तक प्रोटीन के संतुलित सेवन से हड्डियों की समस्याओं से लंबे वक्त तक बचा जा सकता है, परंतु हड्डियों की समस्या जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस की स्थिति से लड़ रहे लोगों को उच्च प्रोटीन युक्त डाइट के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। चूंकि प्रोटीन के अवशोषण के लिए अधिक कैल्शियम की जरूरत होती है, ऐसे में मांसपेशियों और हड्डियों का कैल्शियम भी कम होने लगता है।
यह बी पढ़े- इन आदतों से बचें इनसे जल्दी खराब हो जाते हैं घुटने
सोडियम की अधिकता
नमक शरीर में सोडियम की कमी को पूरा करने का काम करता है।लेकिन ज्यादा सोडियम भी शरीर के लिए हानिकारक साबित होता है, इसके ज्यादा के सेवन से यूरीन के रास्ते कैल्शियम बाहर जाने लगता है। तो अगर आपको अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखना है तो इसके लिए आपको सोडियम के ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए।
अल्कोहल है नुकसानदेह
अल्कोहल की मात्रा शरीर में अधिक होना बहुत खतरनाक होता है। अल्कोहल ज्यादा पीने से भी हड्डियों को नुकसान हो सकता है। इसका असर आपकी हड्डियों पर कई बार ऐसा पड़ता है कि इससे आपकी हड्डियां सिर्फ थोड़े से झटके से भी टूट जाती हैं।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 2018 : अर्थराइटिस के दर्द को भगाने के 7 आयुर्वेदिक उपाय
प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में भी सोडियम की उच्च मात्रा होती है और सोडियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड के सेवन से बचें।
बेकरी फूड है नुकसानदेह
बेकरी फूड स्वाद में लाजबाव होते हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा और कई प्रकार के हानिकारक तत्व होते हैं जो शरीर की हड्डियों को पोषक तत्वों से भरपूर करने की बजाय उन्हे खोखला बना देते हैं। इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेकरी फूड के स्वाद पर न जायें।
यह भी पढ़ें-इस वजह से शहरी लोगों की हड्डियां हो रही हैं खोखली, बढ़ रहे हैं अर्थराइटिस के मरीज
कार्बोनेटेड ड्रिंक
कार्बोनेटेड ड्रिंक, स्वाद में बहुत अच्छी लगती है लेकिन इसके परिणाम, शरीर पर बहुत घातक होते हैं। यह हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है क्योंकि यह कैल्शियम को हड्डियों से खून में पहुंचाता है। इस तरह के ड्रिंक में फॉस्फोरस की अधिक मात्रा होने से भी कैल्शियम हड्डियों से बाहर निकलता है और हड्डियों को खोखला कर देता है।
विटामिन 'ए'
हम जानते हैं कि विटामिन हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर विटामिन ए दांतों, हड्डियों, त्वचा और कोमल टिश्यूज को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि विटामिन ए हड्डी के विकास के लिए जरूरी है लेकिन बहुत ज्यादा विटामिन 'ए' विटामिन डी अवशोषण में हस्तक्षेप करके हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता हैं।